हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

  • Jun 19, 2023
  • Pankaj Tripathi State Head (M.P)

news_image


 पुष्पांजली टुडे न्यूज


भिण्ड । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद राहुल गांधी के सोमवार को 53 वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ तथा पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।

भिण्ड के किला परिसर में स्थापित प्राचीन श्री गोपाल कृष्ण मंदिर में  कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजनो के द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया राहुल गांधी आज 52 साल के हो गए और इसलिए समस्त एकत्रित कांग्रेसियों द्वारा सामूहिक 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ  उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु किया गया,हम सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी की उज्ज्वल भविष्य कामना के साथ साथ देश में अमन चैन हेतु भी प्रभु श्री राम जी,और श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की है।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस और देश का भविष्य बताया है। उन्होंने कहा राहुल गांधी हमारे नेता हैं वह कांग्रेस का भविष्य है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगी। हनुमान चालीसा पाठ के अवसर पर अशोक गुप्ता,विजय गोयल,दीपक दीपू दुबे,पंकज त्रिपाठी,अरविंद सोनी, राजेश शर्मा,बबलू,शिवम सैंथिया, आयुष मिश्रा,विवेक जमौर,धीरज पाठक,राम लला राजावत,सुरेन्द्र शर्मा,राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक