दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में पूरे विश्व में धर्म रक्षार्थ मानवता के कल्याण जन जन के कल्याण के हितार्थ सभी जाति धर्म समुदाय के कल्याण हेतु परम पूज्य योगीराज शक्तिपुत्र के आदेश निर्देशन में 24 घंटे का जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ दमोह जिले के सदर तहसील के बांदकपुर सेक्टर के ग्राम पिपरिया टिकरी में संपन्न होने जा रहा है जो 19 जून दोपहर 4ः00 बजे प्रारंभ होकर के 20 जून 2023 को संपन्न होगा। इसी कड़ी में 24 घंटे के चालीसा पाठ 5 घंटे के चालीसा पाठ 1 घंटे का आरती क्रम कराएं जा रहे हैं जिससे समाज में परिवर्तन डाला जा रहा है समाज को नशे मांस से मुक्त चरित्रवान छुआछूत जाति संप्रदाय मुक्त समाज का निर्माण किया जा जिससे समाज में परिवर्तन देखा जा रहा है और समापन में पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम से चलकर के आएगी। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न शक्ति स्वरूपा संध्या शुक्ला एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला उर्फ राजू भैया का शुभ आगमन हो रहा है जिसमें सभी मां के भक्तों गुरु भाई बहन एवं सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों के लिए सादर आमंत्रित किया जाता है कि आए और मां गुरुवर का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपने अपने जीवन में परिवर्तन करते हुए अपने आप को धन्य बनाएं। उक्त जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी आनंदी रजक द्वारा दी गई।