शांति एवं रिक्तता से जोड़ने का तरीका है योग

  • Jun 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जीतो महिलाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बेंगलुरू :योग बहुत लाभकारी है क्योंकि इससे न केवल तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग हमारे दिमाग के साथ हमारी आत्मा को भी शुद्ध करता है। एक आध्यात्मिक प्रक्रिया के द्वाराविशरीर एवं आत्मा को एक रूप करना ही योग कहलाता है। यह बात जीतो बैंगलुरु नॉर्थ की महिला विंग अध्यक्ष विंदू रायसोनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कही। जीतो अपेक्स के निर्देशानुसार चामराजपेट स्थित पियास-प्रज्ञा इंस्टीट्यूट ऑफ योगा एंड साइंस केंद्र में जीतो महिलाओं द्वारा मनाये गये योग दिवस में बिन्दू ने कहा कि मन को शब्दों से मुक्त करके अपने आपको शांति एवं रिक्तता से जोड़ने का एक तरीका है योग। योग दिवस आयोजन सहयोगी पियास के डाक्टरों की टीम में शामिल डा. अमृता, डा. यशस्विनी, डा. प्रार्थना एवं डा. त्रिशा ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। योग से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की। जीतो अपेक्स हेल्थ एंड न्यूट्रीशियन संयोजिका निशा सामर ने योग दिवस आयोजन के प्रारम्भ में प्रार्थना और नवकार मंत्र के संगान के साथ बताया कि स्वास्थ्य हमारे लिए ईश्वर का उपहार है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना कोई विकल्प नहीं बल्कि सुखी जीवन जीने की आवश्यकता है।एक स्वस्थ व्यक्ति आमतौर पर अधिक आत्मविश्वासी, मिलनसार और ऊर्जावान होता है। पियास की संस्थापिका नीतू जैन एवं डॉ महेंद्र जैन ने जीतो महिलाओं को योग दिवस की शुभकामना दी।कार्यक्रम के प्रायोजक कोटक महेंद्र के रिजनल ऑफिसर संकल्प कुमार ने पॉवर पॉइंट द्वारा स्वास्थ्य एवं जागरूकता के बारे में बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही धन है इसका अर्थ बहुत ही साधारण और सरल है। हमारा अच्छा स्वास्थ्य ही हमारी वास्तविक दौलत या धन है, जो हमें अच्छा स्वास्थ और मन देता है और हमें जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाता है। जीतो बैंगलुरु नॉर्थ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बोहरा ने बताया कि सिद्धि के बाद पहली बार 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 21 जून को “विश्व योग दिवस” के रूप में मान्यता दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष बिन्दू रायसोनी ने सभी का स्वागत किया।महामंत्री सुमन वेदमुथा ने ध्यान करवाया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजिका सोमना सिसोदिया ने संचालन किया। उपाध्यक्ष रेश्मा पुनामिया , कार्यसमिति सदस्य सूर्यकला सियाल,मीना बडेरा, साधना धोका, संगीता नागोरी, नीतू जैन, लता नवलखा आदि का सहयोग रहा । योग दिवस आयोजन में 154 सदस्यों ने भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ योग दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक