बुजुर्ग होते हैं अनुभव की खदान-लेफ्टिनेंट कर्नल यश छिब्बर

  • Jul 07, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

भोपाल/विदिशा। श्रीहरि वृद्धाश्रम विदिशा में 14 एम पी बटालियन के कार्यवाहक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल यश छिब्बर के निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा, शासकीय गर्ल्स कालेज, एस ए टी आई कालेज के सौ से अधिक एन सी सी कैडेट्स ने सेवाभाव समर्पित किया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल श्री छिब्बर  ने अपने संबोधन में कहा कि 

हमारे बुजुर्ग हमारी अमूल्य निधि हैं। उनका अनुभवी ज्ञान हमारे जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। उनकी सेवा सुश्रुषा से हमें आत्मिक शांति और सुख प्राप्त होता है। 

उन्होंने कैडेट्स को कहा कि आप जब वृद्धों के पास बैठते हैं तो आपको ऐसी अमूल्य बातें और अनुभव मिलते हैं जो किसी किताब में नहीं होते। हमें स्वयं उनकी भावनाओं और इच्छाओं को समझना चाहिए। इस अवसर पर सभी बुजुर्ग बच्चो का संग पाकर खुशी से झूम उठे। सभी कैडेट्स बच्चों ने बुजुर्गों से बातें कीं  और भावुक हो गए। उन्होंने संकल्प लिया कि हम अपने माता, पिता, दादा, दादी के साथ आजीवन सम्मान पूर्वक व्यवहार करेंगे।

कार्यक्रम में बटालियन के सूबेदार मेजर हृदय रंजन, सूबेदार संदीप सहित समस्त पी आई स्टाफ और एन सी सी अधिकारी पुनीत संज्ञा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बटालियन की ओर से बुजुर्गो को फल और उपयोगी सामग्री भेंट की गई।

कार्यक्रम का संचालन एवं परिचय वृद्ध आश्रम के संचालक वेद प्रकाश शर्मा ने किया। अंत में वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा ने सभी केडेट्स का आभार व्यक्त किया ।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक