आशा विमला यादव को मिला राज्य स्तर पर पुरूस्कार

  • Jul 14, 2023
  • Anil Kushwah Buearo Chief

news_image


शिवपुरी -परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राहियों तक परिवार नियोजन सेवाएं पहुंचाने में संभाग में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पोहरी विकासखंड के ग्राम खरई डाबर की आशा कार्यकर्ता श्रीमती विमला यादव को राज्य स्तर पर मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. श्रीमती प्रियंका दास द्वारा पुरूस्कृत किया गया।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने निर्देशन में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित परिवार कल्याण कार्यक्रम में भी उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। जिसके तहत एलटीटी, एनएसव्हीटी आपरेशन कराना, छाया टेबलेट प्रदाय कराना, कॉपर टी एवं अंतरा इजेक्शन लगवाना सहित कंडोम का वितरण करना प्रमुख है। इस कार्य के लिए आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा नव दंपत्ती पंजीयन से लेकर विवाह के दो बर्ष बाद संतान ही अच्छी, पहले के बाद दूसरे बच्चे में 3 बर्ष का हो अंतर जैसे प्रेरक नारों के साथ परामर्शी कार्य किया जाता है। जिले में आशा दीदीयों के द्वारा जन संख्या स्थरीकरण को लेकर उत्कृष्ट कार्य किया गया है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड के ग्राम खरई डाबर की आशा कार्यकर्ता श्रीमती विमला यादव को शादी के बाद बच्चों में दो बर्ष का अंतर, प्रथम बच्चे के बाद दूसरे बच्चे में 3 बर्ष का अंतर , पीपीआयूसीडी लगवाने सहित एफपीएलएमआईएस में इंडेट के लिए ग्वालियर संभाग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिस पर मिशन संचालक श्रीमती प्रियंका दास द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में डिस्ट्रिक कम्यूनीटि मोबलाइजर शेर सिंह रावत भी उपस्थित रहे। 

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचव्ही शर्मा, डॉ अलका त्रिवेदी, डॉ शीतल प्रकाश व्यास, डॉ हेमंत रावत, अखिलेश शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के बरिष्ठ अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ता श्रीमती विमला यादव को उत्कृष्ट कार्य में सम्मानित होने पर शुभकामनाएं दी ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक