छत्रसाल महाविद्यालय में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया
मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत अत्यंत महत्वपूर्ण डॉ. एच. एस. शर्मा
पन्ना, छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस समारोह गरिमापूर्ण माहौल में प्राचार्य डॉ एच. एस. शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शर्मा ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,भारत की आज़ादी में मध्य प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत सारे देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। आज इस अवसर पर मध्य प्रदेश वासियों को स्टाफ के सदस्य और विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने प्रदेश की प्रगति में सभी विद्यार्थियों के साथ का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ उषा मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की ऐतिहासिकता देश की विरासत है, और इसको अक्षुण्ण रखने की आवश्यकता है।डॉ उमा त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश की लोक नृत्य और लोक संगीत की परंपरा का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया। डॉ. एस.एस. राठौर में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा को कायम रखने का आह्वान किया। डॉ विनय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए इस के सर्वांगीण विकास में सभी वर्गों की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के स्वाधीनता आंदोलन में सभी वर्गों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मध्य प्रदेशगान के साथ विद्यार्थियों ने प्रदेश की स्तुति की। मध्यप्रदेश गान में कु. जागृति सक्सेना, प्रियंका गोस्वामी, प्रकृति राय, वंदना कुशवाहा, रिया सोनी,अर्चना कुशवाहा,खुशी कुशवाहा ने सहभागिता की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस.के. पटेल, डॉ. सतीश त्रिपाठी, डॉक्टर पुष्पराज चौरसिया, डॉ. अंकिता सोनी, ऋषभदेव साकेत, श्री रजनीश चौरसिया, डॉ वरदानी प्रजापति, के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन डॉ विनय श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन डॉक्टर सतीश त्रिपाठी द्वारा किया गया।