भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया हरेली महोत्सव

  • Jul 19, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

0 भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ कार्यक्रम,  प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने की शिरकत*

 संवाददाता किरीट तिवारी रायपुर

*रायपुर*। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में छत्तीसगढ़ के पहले ‘हरेली तिहार’ के पावन अवसर पर ‘हरेली महोत्सव’ का आयोजन किया। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल हुए।


इस दौरान श्री साव ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं महिला मोर्चा की बहनों के साथ किसानी के प्रतीक नागर (हल) का छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजन किया। बाद में श्री साव ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल होता है जब हम खेती किसानी से जुड़े औजारों का छत्तीसगढ़ी परंपरा अनुसार पूजन करते हैं। छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार छत्तीसगढ़ में विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं जिसमें हरेली एक प्रमुख त्योहार है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव गेड़ी भी चढ़े। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप भी इस पल के साक्षी बने।


भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा हरेली महोत्सव के मौके पर खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुआ नृत्य के साथ ही फुगड़ी आदि प्रतियोगिताएँ हुईं  जिनकी विजेता प्रतिभागियों के नाम निम्नानुसार हैं : गेड़ी  प्रतियोगिता में संध्या तिवारी, फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रीति गहने, जागृति साहू, संगीता यादव, छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में निया साहू, प्रीति गहने, जागृति यादव, सीमा साहू, शीलू साहू। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाकर लाए गए।


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने हरेली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरेली का पावन त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार है। इस दिन छत्तीसगढ़ महतारी के पुत्र किसान भाई अपनी किसानी में लगने वाले औजारों की छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार पूजा करते हैं, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों चीला, भजिया, सोहारी से औजारों को भोग लगाते हैं और पूजा करने के बाद ही अन्य कार्य करते हैं।


कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सलीम राज, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, ममता साहू, शीतल नायक, भावना बोहरा, संध्या तिवारी, मिनी पांडे, मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल, आयुषी पांडे, आशा दुबे, रायपुर ग्रामीण से श्रीमती चंद्रकांति वर्मा, अमेरिका, संगीता शर्मा, सरोज चंद्रवंशी, सविता चंद्राकर, ललिता वर्मा आदि भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

----------------

news_image

COMMENTS