अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट मैहर सीमेंट ने बनाया तमस नदी पर स्टाप डैम

  • Jul 23, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सोनवारी ग्राम वासियों  को  बड़ी सौगात

मैहर सतना

 करोड़ों की लागत से बने स्टॉप डेम का लोकार्पण सतना कलेक्टर - *श्री अनुराग वर्मा जी ने किया।*


 मैहर सीमेंट वर्क्स द्वारा सीएसआर के तहत जल संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत सोनवारी ग्राम की तमस नदी पर एक करोड़ से अधिक लागत का स्टाफ डैम का निर्माण कराया गया जिससे आसपास की लगभग 15 गांव के लगभग 25000 लोग लाभान्वित होंगे |

स्टॉप डेम का विधिवत लोकार्पण सतना कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा जी द्वारा- जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, मैहर सीमेंट के यूनिट हेड  राहुल सहगल, मानव संसाधन प्रमुख करुणेश पांडेय, सीएसआर विभाग प्रमुख विपिन सक्सेना , प्रशासनिक विभाग प्रमुख जेपी सिंह , सिविल विभाग प्रमुख  राजेश टिकुलिया , वित्त विभाग प्रमुख शिवम पोरवाल , प्रशासन विभाग के जिला पंचायत के मुख्य न्यायालय अधिकारी डॉ परीक्षित झाड़े जी, एस. डी. एम. मैहर  सुरेश जाटव , तहसीलदार  जितेंद्र पटेल , मैहर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिपाल सिंह बागरी, सोनवारी ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कृष्णा बाई उमाकांत उपाध्याय आदि की उपस्थिति में किया गया |

उल्लेखनीय है मैहर सीमेंट वर्क्स अपनी सी. एस. आर. गतिविधियों के माध्यम से संयंत्र के निकटवर्ती गांवो के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संवर्धन कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं |

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा जी ने कहा मैहर सीमेंट वर्क्स द्वारा अपनी सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत निर्मित स्टाप डैम से आसपास के गांवों का जल स्तर बढ़ेगा एवं कृषि के लिए पानी की उपलब्धता रहेगी |

कार्यक्रम के अंत में सोनवारी ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कृष्णा उमाकांत ने मैहर सीमेंट प्रबंधन को धन्यवाद किया |

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी व ग्राम पंचायत के सरपंच एवं नागरिक गण उपस्थित थे

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक