रैगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के दावेदारों में कई नाम आये सामने

  • Jul 27, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सतना जिले के रैगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस से टिकट की चाह रखने वाले कई दावेदारों के नाम सामने आये हैं, ऐसा माना जा रहा है कि प्रमुख रूप से जो दावेदार हैं उनमे विधायक कल्पना वर्मा, गया बागरी, जनपद सदस्य सीमा बागरी, मनोज बागरी बबलू, प्रभा जित्तू बागरी जैसे कई नाम शामिल हैं। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में दावेदार बढ़ चढ़ हिस्सा ले रहे हैं उससे यह साफ नजर आ रहा है कि कहीं ना कहीं उन्हें कांग्रेस पार्टी से विधानसभा टिकट मिलने की आशा दिखाई दे रही है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी किसको टिकट देती है यह तो कांग्रेस पार्टी तय करेगी, लेकिन लगातार दावेदारी करने वाले लोगों का क्षेत्र में आमजन से जनसम्पर्क  चर्चाओं का विषय जरूर बना हुआ है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक