ज़िले के वनांचल क्षेत्रों में भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष योगीराज माखन ने चलाया नवमतदाता सम्पर्क अभियान

  • Jul 27, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image


गोहरापदर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गरियाबंद ज़िले के अंतर्गत दोनो विधानसभाओं बिंद्रानवागढ़ एवं राजिम में बूथ स्तर नव मतदाता सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। 

जिसके अंतर्गत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में नव मतदाताओं से सम्पर्क के उन्हें अपने साथ लाना चाहते हैं,क्योंकि अक्सर ऐसा माना जाता है की नव मतदाता प्रथम मतदान में जिनके साथ जाते है उसके बाद वे भविष्य उस पार्टी के पारम्परिक वोटर बन जाते है।इस दौरान युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने गरियाबंद ज़िले के गोहरापदर मंडल अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र में ग्राम सागड़ा बूथ क्र.130 में साथी कार्यकर्ता दीपक सागर के साथ नव मतदाता सम्पर्क अभियान चलाया.जिसमें 15 नव मतदाताओं से सम्पर्क किया।

भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने बताया की युवा मोर्चा द्वारा नए मतदाताओं से जुड़ने के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पे सशक्त होकर काम कर रहे है.आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण होंगे,नव मतदाता सम्पर्क अभियान के अंतर्गत हम आने वाले दिनो में विधानसभा स्तर पर नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन करेंगे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक