अभाविप अमरपाटन नगर कार्यकारिणी घोषणा व प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्

  • Aug 01, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सतना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  अमरपाटन नगर इकाई द्वारा आज अमरपाटन महाविद्यालय के  सभागार में  प्रतिभा सम्मान समारोह एवं नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषणा, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया गया।


जिसमें इसमें मुख्य रूप से महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल जी, रीवा विभाग संगठन मंत्री देवी सिंह जी, जिला संगठन मंत्री आदित्य बरमैया जी ,जिला संयोजक शिवेंद्र चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे।


वक्ता देवी सिंह जी ने कहा कि  प्रथम दिन से ही संगठन का लक्ष्य स्पष्ट था राष्ट्र का पुनर्निर्माण, परंतु सार्वजनिक जीवन में कुछ मुद्दे ऐसे भी आते हैं, जिनके कारण आवाज उठानी पड़ती है व आंदोलन करना पड़ता है। अभाविप ने अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए रचनात्मक, आंदोलनात्मक व प्रतिनिधित्वात्मक गतिविधियां प्रारंभ की थी। परिषद ने अपने 75 वर्षों के अनुभवों, अध्ययन व विश्लेषण के पश्चात यह दर्शन प्रस्तुत किया कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। ज्ञान, शील, एकता की विशेषता के आधार पर परिषद ने 75 वर्षों में स्वयं को भारत के सार्वजनिक जीवन में एक संपूर्ण, स्वतंत्र एवं स्थायी छात्र संगठन के रुप में स्थापित कर लिया है इस अवसर पर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 


प्रतिभा सम्मान समारोह में अमरपाटन नगर के 10 वी  से 12 वीं  कक्षा के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।


निर्वाचन अधिकारी शिवेंद्र चतुर्वेदी ने नगर मंत्री अमर सिंह बघेल जी को निर्वाचित करते हुऐ अन्य घोषणानाए की

जिसमें  नगर उपाध्यक्ष पंकज पटेल जी,  नगर सहमंत्री उत्कर्ष तिवारी ,राहुल शर्मा, जगन्नाथ सोनी, संजना कुशवाहा ,कार्यालय मंत्री आदर्श तिवारी, नगर sfdप्रमुख सुभाष कुशवाहा, नगर s.f.s. प्रमुख सौरभ सिंह बघेल, महाविद्यालय प्रमुख सुदेश मालवीय ,नगर क्रीडा प्रमुख प्रभात चतुर्वेदी, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख अभिनय सेन, तकनीकी प्रमुख श्रीकांत तिवारी, NSS प्रमुख आदर्श कुशवाहा, नगर छात्रावास प्रमुख आदर्श द्विवेदी, स्टडी सर्कल प्रमुख राजकुमार साकेत, एवं नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में खुशी द्विवेदी, अंबालिका द्विवेदी ,सृजा गुप्ता ,गणेश धायक, वालेस तिवारी,  विष्णु तिवारी,आराधना द्विवेदी, रुचि सेन ,शिवम दहिया, रिशु सेन जी रहे।

COMMENTS