अवैध उत्खनन परिवहन पर सख्त निगरानी प्रकरण भी बनायें कलेक्टर ने की खनिज विभाग की समीक्षा

  • Aug 04, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर निगरानी बनाये रखते हुए अधिकाधिक प्रकरण बनाने के निर्देश दिये हैं। गुरूवार को खनिज साधन विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भण्डारण के नियमों का पालन सुनिश्चित करने एक बार पुनः खदानों का परीक्षण कराये। इस मौके पर जिला खनिज अधिकारी एचपी सिंह और सहायक खनिज अधिकारी उपस्थित थे। 

     खनिज अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के निर्धारित राजस्व संग्रहण के लक्ष्य 269 करोड़ के विरूद्ध 4 महीनों में 64 करोड़ 87 लाख का राजस्व अर्जित किया गया है। कलेक्टर ने माह वार निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

   खनिज अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध उत्खनन के 6 प्रकरणों में 1 लाख 11 हजार को अर्थदण्ड वसूला गया है। अवैध परिवहन के 19 प्रकरणों में 21 लाख 30 हजार का अर्थदण्ड और अवैध भण्डारण के 5 प्रकरणों में 5 लाख 81 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक