➡️थाना हनुमना पुलिस ने वायरल हो रहे अश्लील विडियो को तत्परता से संज्ञान में लेते हुए 07 नफर आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर 05 आरोपी गिरफ्तार किये

  • Aug 07, 2023
  • Vivek Tiwari Rewa

news_image


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री विवेक सिहं, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री मऊगंज श्री विवेक कुमार लाल, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री नवीन दुबे के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी हनुमना उप निरी. चेतन मर्सकोले के नेतृत्व में हनुमना पुलिस ने एक लड़के एवं लड़की के वायरल हो रहे अश्लील विडियो पर संज्ञान में आने पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना की तस्दीक कर 07 नफर आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर घटना में संलिप्त अभी तक 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ कर कार्यवाही जारी है। 


*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 06/08/2023 को थाना हनुमना पुलिस के संज्ञान में आया कि सोसल मिडिया पर एक लड़के एवं एक लड़की का आपत्तिजनक अश्लील विडियो वायरल हो रहा जो थाना हनुमना क्षेत्र का प्रतीत होने पर वायरल विडियो की तस्दीक करते हुए थाना हनुमना पुलिस ने विडियो में दिख रही लड़की की तत्काल पता तलाश कर लड़की से घटना के संबन्ध में पूछताछ की गई जो उक्त विडियो करीब 25 दिन पूर्व का होना बतायी तथा पीड़िता के द्वारा घटना के संबन्ध में पूरी जानकारी महिला उप निरीक्षक को दी गई तथा बताई कि भय के कारण उपरोक्त घटना के बारे में किसी को नही बतायी थी। पीड़िता तथा परिजनो के द्वारा घटना के संबन्ध में लिखित रिपोर्ट करने पर थाना हनुमना पुलिस ने 07 आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 342, 376 (DA), 376 (3), 506 ता. हि. व 5/6 पाक्सो एक्ट एवं 66 E, 67, 67 (A) आई. टी. एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर घटना को कारित करने वाले 05 नफर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है तथा शेष 02 आरपियो की गिरफ्तारी के लिये अलग- अलग पुलिस टीम रवाना की जाकर कार्यवाही की जा रही है। 


 महत्वपूर्ण भूमिका

उप निरी. चेतन मर्सकोले थाना प्रभारी हनुमना, प्रज्ञा पटेल, आर. अमन सोलंकी, नितिन शुक्ला, शिव दुबे, दिवाकर सिहं, शुभम दूबे, विकास सिह, कन्हैया सिह, रितुराज सिह, बृजेश अहिरवार, धीरेन्द्र द्विवेदी, मआर 885 अल्का सिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक