सिंगरौली गोलीकांड में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपित अभी फरार

  • Aug 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में आदिवासी युवक पर हुए गोलीकांड के मुख्य दूसरे आरोपित को मोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने इन आरोपित पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की पूछताछ कर रही है मुख्य आरोपित सिंगरौली भाजपा विधायक राम लल्लू वैश्य विधायक पुत्र विवेक वैश्य अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।


...तो कांग्रेस आदिवासी दिवस पर काला दिवस मनाएगी


अरविंद सिंह चंदेल कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि यदि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो कांग्रेस आदिवासी दिवस पर काला दिवस मनाएगी। बता दें कि पुलिस टीम बनाकर फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी।


साइबर सेल के जरिए पता चला कि छिपा हुआ है


साइबर सेल के जरिए पता चला कि सिंगरौली गोलीकांड का मुख्य दूसरा आरोपित दीपक उर्फ त्रिभुवन पनिका मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के खनहना बॉर्डर पर छिपा हुआ है। पुलिस आरोपित का पीछा करते हुए मौके पर पहुंची। आरोपित चकमा देकर वहां से भाग निकला। आरोपित भाग रहा था पुलिस भी पीछा कर रही थी। खुद को बचाने के लिए आरोपित मोरवा रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में जाकर छि‍प गया। पुलिस ने चारों तरफ से घर कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


क्या है मामला


चार दिन पहले भाजपा विधायक पुत्र विवेक वैश्य ने मोरवा के बूढी माई मंदिर के पास बातचीत के दौरान गोली चला दी थी। सूर्या खैरवार पर विवेक की पिस्टल से निकली गोली दाहिने हाथ पर लग गई थी जिससे वह घायल हो गया।अब हालत ठीक है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक