अधिक उम्र में भी स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ इतने मिनट करें ये काम, बहुत आसान है तरीका

  • Aug 12, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

महिलाएं, परिवार के हर सदस्य के स्वास्थ्य व अन्य जरूरतों का खयाल रखती हैं, लेकिन वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। सही मायनों में महिला सशक्तीकरण के लिए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित भी किया जाना चाहिए। जीवन के हर पड़ाव पर वे किन बातों का ध्यान रखें, जानिए-

महिलाएं, परिवार के हर सदस्य के स्वास्थ्य व अन्य जरूरतों का खयाल रखती हैं, लेकिन वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। सही मायनों में महिला सशक्तीकरण के लिए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित भी किया जाना चाहिए। जीवन के हर पड़ाव पर वे किन बातों का ध्यान रखें, जानिए

किशोरावस्था : सही दिनचर्या का पालन करें

इस उम्र में अच्छा पोषण व नियमित योग-व्यायाम से अधिक उम्र में भी दिक्कतें नहीं होती। हाई प्रोटीन डाइट लें। कई रिसर्च में पाया गया है कि इस उम्र में करीब 50 फीसदी लड़कियां एनीमिया से ग्रसित होती हैं। ऐसे में पालक, चुकंदर जैसी आयरन रिच ड़ाइट अधिक लें। मासिक धर्म और हाइजीन की सही जानकारी दी जाए। इनका भी रखें ध्यान: डिब्बाबंद व प्रोसेस्ड फूड न लें। सोडा, कोल्ड ड्रिंक, एल्कोहल न लें

युवावस्था : परिवार संग सेहत का ध्यान रखें

मातृत्व सुख के साथ ही परिवार की भी जिम्मेदारी होती है, अत: खुद पर भी ध्यान दें। प्री मेरिटल और प्री कंसेप्शनल काउंसलिंग कराएं। सुरक्षित गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी रखें। बांझपन के बारे में मिथ्याओं से बचें और विशेषज्ञ से खुलकर बात करें। प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद भी सेहत का ध्यान रखें।

COMMENTS