भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सामुदायिक शौचालय पंचायत सचिव ने किया राशि का आहरण

  • Aug 12, 2023
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image



संवाददाता हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 


गरियाबंद सरकारी कामों की गति कछुए की चाल की माफीक होती है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की राशि निकासी के बावजूद दो वर्षों में भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हो सका है सामुदायिक शौचालय के निर्माण न होने से ग्राम पंचायत झरगांव के लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। मजबूरन लोग खुले में शौच करने जाने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिला मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झरगांव स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाना था। जिसके लिए अधिकारियों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सभी पंचायतों में दो दो सामुदायिक शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन ग्राम पंचायत झरगांव के सचिव द्वारा सामुदायिक शौचालय का राशि आहरण के बावजूद आज तक शौचालय का निर्माण कार्य  पूरा नहीं हो सका। जिसमें सामुदायिक शौचालय के लिए राशि निर्माण पंचायत की आबादी के अनुसार जारी हो रही है। जिसमें तीन लाख रुपए से लेकर पांच लाख रुपए तक एक सामुदायिक शौचालय के लिए राशि दी जा रही है। जिसमें तीन योजना के अभिशरण के तहत निर्माण हो रहा है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा और 15 वें वित्त तीनों की राशि शामिल है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक