चेतना मंच ने किया बृहद वृक्षारोपण
ग्वालियर । १७ अगस्त२०२३ दीन दयाल नगर में,"चेतना मंच "के तत्वालधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया I कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में महेंद्र सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश बीज विकास निगम एवं प्रभारी भारतीय जनता पार्टी भोपाल संभाग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद( श्रीमती) रेखा त्रिपाठी ने की।
चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चेतना मंच धर्म संस्कृति के जन जागरण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा में भी सतत कार्यरत हैं, जिसके तहत निरंतर वृक्षारोपण का कार्यक्रम संस्था कर रही है। इसी तारतम्य में नवीन दशहरा मैदान में संस्था द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में अपने परिजनों की स्मृति में वृक्षारोपण किया तथा अपने अपने वृक्ष की देखरेख का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्था के डॉ. हरि मोहन पुरोहित, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर, दीक्षित सुरेश वर्मा, मूलचंद रसेनिया , डॉ अरविंद मित्तल, राम प्रकाश परमार, जे पी पांडे, अवधेश कुमार त्रिवेदी, श्रीमती अंकिता अग्निहोत्री सुदेश कुमार सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, जादौन, नरपति सिंह तोमर, रणवीर सिंह कुशवाह, अतुल सोनी, अमित सिंह भदोरिया, हरि यादव, आदित्य-विवेक गुप्ता, अभिषेक सोनी, अशोक मिश्रा, राकेश सिंह राठौर, लोकेंद्र सिंह सिकरवार, हरि ओमशिवहरे , बृजेश चंद्र चतुर्वेदी, आदरणीय अश्वनी कुमार मिश्रा, रवि कुमार सेन, राकेश चौहान, ओम प्रकाश बाजपेई, योगेंद्र सिंह कौरव आदि ने अपने परिजनों की स्मृति में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजकिशोर दीक्षित ने किया तथा आभार प्रदर्शन बृजेश यादव ने दिया।