एक शाम भगवान शिव शंकर के नाम विशाल जागरण का हुआ आयोजन

  • Aug 22, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

बेंगलुरू। श्री देवासी (राईका) समाज कनकपुरा रोड बेंगलोर साउथ भवन में श्रावण के सोमवार के उपलक्ष में रात्रि विशाल जागरण का आयोजन हुआ। जागरण का शुभारंभ भगवान शिव शंकर तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की। भजन गायक महादेव मंडली के राजूराम चोयल ने गणपति वंदना प्रस्तुत की। भजन गायक श्रवण माली, चुनाराम भायल, सुरेश आगलेचा, राकेश सीरवी ने राजस्थानी मधुर भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। संस्था की ओर से महादेव भजन मंडली के गायक कलाकारों एंव मुकेश नाथ योगी माजीसा साउंड का  साफा व दुप्पट्टा द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीरवी समाज लगेरी बडेर के अध्यक्ष बाबूलाल चोयल, सचिव चेनाराम चोयल, कोषाध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी का साफा द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्रवण देवासी (आर्मी ) उपाध्यक्ष श्रवण लूंका, सचिव भाकर राम आल, सहसचिव श्रवण आन्डू, कोषाध्यक्ष मोहन सिलारी, सह-कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बस्सी, भूर्तपूर्व अध्यक्ष उगमाराम,माणकराम सांगावत, पूर्व उपाध्यक्ष कल्याण भीम, पूर्व सचिव सुखाराम लोटोती सहित समाज के बड़ी संख्या मै लोग मौजूद थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक