*लागातार जनसंपर्क अभियान से लोगों का कांग्रेस में प्रवेश का सिलसीला जारी.*

  • Sep 04, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

*लागातार जनसंपर्क अभियान से लोगों का कांग्रेस में प्रवेश का सिलसीला जारी.*



  **क्षेत्र के लोगों को कांग्रेस प्रवेश दिलाने में लोकेंद्र कोमर्रा कि अहम भागीदारी*



देवभोग न्यूज़....2023  विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर क्षेत्र के लोगों को जब से लोकेंद्र कोमर्रा के नाम पर क्षेत्र में सुगबुगाहट हुई है। लोगों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। ऐसा पहली बार इस क्षेत्र में हो रहा है भाजपा का गड़ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में हमेशा ही भाजपा को रिकार्ड तोड़ बहुमत से जीत मिलती हैं और हर बार इस क्षेत्र से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। लेकीन इस बार जब से लोकेंद्र कोमर्रा अपनी शिक्षा विद कि नौकरी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम कर  क्षेत्र में कमान संभालें हुए हैं तभी से इस क्षेत्र के लोगों का कांग्रेस में प्रवेश करने का सिलसिला जोरों शोरों पर है। आज देवभोग विकास खंड के ग्राम सुकलीभाटा में लोकेंद्र कोमर्रा के अगुवाई में और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दुर्गा चरण अवस्थी कि उपस्थिति में गांव के करीब 46 लोगों ने भुपेश बघेल के रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम कर इस बार के विधान सभा चुनाव में बिंद्रानवागढ़ फतेह का दृढ़ संकल्प लिए।


बतादे जब से लोकेंद्र कोमर्रा इस क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कि है तभी से क्षेत्र के लोगों में कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जोरों शोरों पर है। लोकेंद्र कोमर्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने इस बार कांग्रेस पार्टी कि तरफ से अपनी दावेदारी पेश कि है और अगर पार्टी मुझे इस बार कांग्रेस का विधायक प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित तौर पर 15साल के सूखे को ख़त्म करते हुए बिंद्रानवागढ जितेंगे।




 .

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक