कबाड़ से जुगाड एफ एल एन सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शनीय में शिक्षको ने लिया भाग। ,,,,,,,,,,,,,त्रिलोकी तिवारी ब्यूरो चीफ गरियाबंद मैनपुर

  • Nov 05, 2022
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

कबाड़ से जुगाड एफ एल एन सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शनीय में शिक्षको ने लिया भाग। ,,,,,,,,,,,,,त्रिलोकी तिवारी ब्यूरो चीफ गरियाबंद

मैनपुर:- राज्य कार्यालय व जिला कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार विकासखंड मुख्यालय मैनपुर में विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड सहायक शिक्षण सामग्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो आधारभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान पर आधारित है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर आर सिंग ने अपने सम्बोधन में कहा की  बच्चो को सिखाने के लिए  गतिविधियां अति आवश्यक है क्योंकि इससे बच्चे जल्दी सीखते हैं और इससे प्राप्त ज्ञान स्थाई होता है इसलिए सभी स्कूलो में बच्चों के लिए शिक्षक स्वयं सहायक सामग्री का निर्माण कर अध्यापन कराए। विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री एस के नागे ने राष्ट्रिय शिक्षा नीति 2020 निपुण भारत के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2026 तक हमें एफ एल एन के  लक्ष्य को हर हालत में हासिल करना है इसके लिए टी एल एम बहुत ही आवश्यक है, इस कार्यक्रम में विकासखंड से सभी  संकुल से 1-1 शिक्षको में भाग लिया जिसमे से प्रथम स्थान सु श्री  चमेली तीरधारी द्वितीय श्री पुनेश्वर साहू तृतीय स्थान  श्री अनिल अवस्थीप्राप्त किए हैं  जिसे प्रमाण पत्र और ईनाम देकर सम्मानित किया गया,जो 10 नवंबर 2022 को ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता गरियाबंद में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में निर्णायको श्री  एच एन सिंग प्राचार्य  हायर सेकेण्डरी स्कूल मैनपुर,श्री विष्णु कुमार सोम प्राचार्य हाई स्कूल गोपालपुर, श्रीमति सीमा ठाकुर प्राचार्य कन्या  हाई स्कूल मैनपुर की प्रमुख भूमिका रही।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री आर आर सिंग विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री एस के नागे, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक जिला व ब्लाक पीएलसी प्रभारी श्री सन्तोष कुमार तारक उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संतोष कुमार तारक और विनय कुमार साहू ने किया।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक