मैनपुर विकासखंड के नवाचारी शिक्षक संतोष कुमार तारक को राज्य शिक्षक सम्मान, मैनपुर क्षेत्र के लोगो ने दी बधाई

  • Sep 07, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

मैनपुर विकासखंड के  नवाचारी शिक्षक संतोष कुमार तारक को राज्य शिक्षक सम्मान, मैनपुर क्षेत्र के लोगो ने दी बधाई



    

गरियाबांद – शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल महामहिम विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य अतिथि में 5 सितंबर 2023 को राजभवन के दरबार हाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री  रविन्द्र चौबे ,

सम्मान समारोह में राज्यपाल के हाथों गरियाबंद जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मैनपुर विकासखण्ड के शिक्षक सन्तोष कुमार विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुक्लाभाठा  और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिहारलटी में पदस्थ लता बेला मोंगरे का सम्मान प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल, भेट कर सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान पर कलेक्टर गरियाबंद आकाश छिकारा ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

शिक्षक  सन्तोष कुमार तारक शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुक्लभाठा विकासखण्ड मैनपुर जिला गरियाबंद ने अपनी शिक्षकीय यात्रा सन् 2009में विकासखण्ड मैनपुर से प्रारंभ की है।  इससे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपरा में एक वैकल्पिक शिक्षक के रुप में कार्य किया।इनके द्वारा शिक्षण में नवाचार के अन्तर्गत बच्चों को खेल खेल में सिखाया जा रहा है शिक्षक गणित के सवालों को खेल खेल में  सिखाते हैं , गणित पढ़ना नही खेलना है और खेल खेल में सिखाना है का उद्देश्य से  हर खेल में गणित को जोड़ कर बच्चो को सीखा रहा है साथ ही हिंदी अंग्रेजी पर्यावरण के लिए भी विभिन्न आकर्षक खिलौना और सहायक शिक्षण सामग्री बनाकर, राष्ट्रिय शिक्षा नीति 2020 के  अनुरूप खिलौना  कॉर्नर का निर्माण, आकर्षक प्रिंट रिच बच्चों के लिए, बच्चों के द्वारा प्रश्नोत्तर अभ्यास कार्य, कबाड से जुगाड, माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत गृहणी एवं माताओं द्वारा अपने एवं आस पड़ोस के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। संतोष कुमार  सम्मान मिलने पर , उपाध्यक्ष संजय नेताम,  जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत ज़िला मिशन समन्वयक के एस नायक  श्याम चंद्राकर जिला क्रीडा अधिकारी  जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी, उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत, विकसखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा बीआरसीसी एस के नागे,  सहायक विकसखंड शिक्षा अधिकारी यशवंत बघेल प्राचार्य के एल साहू, टी आर कश्यप, हरिकृष्ण भार्गव,रसीद खान जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष योगेश साहू,  सरपंच योगेश्वरी साहू, राजेश  यादव गोरे लाल सिन्हा, ज्ञानेंद्र शर्मा, किरण साहू, खिलेश्वर गोस्वामी, उमेश श्रीवास, अनिल कुमार अवस्थी, कमल किशोर ताम्रकर, टेकराम साहू, अवतार सिन्हा, पेशवर यादव  चित्रसेन पटेल,सहित जिला और ब्लॉक के शिक्षको ने बधाई दी है।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक