कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले के अनेक कार्यालय एवं सब स्टेशनों में घेराव एवं प्रदर्शन किया गया

  • Sep 09, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

रीवा। म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान्नीय श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार रीवा जिले के अनेक कार्यालय एवं सब स्टेशनों में घेराव एवं प्रदर्शन किया गया, इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रीवा शहर में स्थिति अधीक्षण यंत्री कार्यालय में घेराव व प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री लखनलाल खण्डेलवाल ने किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी गयी कि आज का धरना केवल सांकेतिक है यदि विभाग द्वारा मनमानी जारी रही तो ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी जल्द ही बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा आन्दोलन खड़ा करेगी। धरना प्रदर्शन के उपरान्त अधीक्षण यंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा गया जिसमें म.प्र. में इस समय बिजली प्रदाय का भयंकर संकट छाया हुआ है, बिजली की पर्याप्त अपूर्ति नही होने से अनेक शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को तकलीफ उठानी पड़ रही है। हजारों गांवों में बिजली गुल रहती है, जिससे पेयजल उपलब्ध करना और कृषिे उत्पादन के क्षेत्र में किसानों को भयंकर संकट उत्पन्न हो गया है। आम उपभोक्ताओं को बिजली के भारी भरकम बिल दिये जा रहे हैं, कई-कई महीनों से जले ट्रान्सफार्मर नही बदले जा रहे हैं, जिससे आम नागरिक एवं किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आदि मांगे प्रमुख रूप से शामिल थीं।

धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के महामंत्री श्री शिवप्रसाद प्रधान, कविता पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सोहगौरा, संगठन मंत्री सज्जन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रामकीर्ति शर्मा, अखिलेश द्विवेदी, शिवेन्द्र सिंह गुड्डा, कार्यालय प्रभारी सुरेश वर्मा, नारेन्द्र सिंह तिवारी, रमा दुबे, सत्या द्विवेदी, मनीष नामदेव, नरेश गुप्ता, अशोक पटेल झब्बू, मुस्तहाक खांन, सत्यनारायण तिवारी, गोविन्ददास तिवारी, जी.पी. त्रिपाठी, अर्चना द्विवेदी, तारा त्रिपाठी, के.के. गुप्ता, रफीक मनिहार, राजेन्द्र तिवारी आदि ने संबोधित किया, इसके अलावा, मनोज तिवारी पप्पू, भगवान सिंह तिवारी, अकरम अंसारी, नासिर अंसारी, श्याम निरंकारी, लल्लू सिंह यादव, राजेश नामदेव, राजेश शर्मा, मनुआ साकेत, सतेन्द्र साकेत, धनेन्द्र ंिसह बघेल, अमृतलाल मिश्रा, ऋषि त्रिपाठी, राजेश बंसल, छोटू मिश्रा, कमलनयन पाण्डेय, सत्यम, शुक्ला, समीर द्विवेदी, हर्षित पाण्डेय, कृष्णकुमार पाण्डेय, अमन वर्मा, नर्मदेश्वर प्रसाद पाठक, गंगा यादव, रवि तिवारी पार्षद, प्रदीप नारायण सिंह, बाबूलाला द्विवेदी, डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, लल्लन खांन, रामनारायण शुक्ला, नवीन सिंह, अतुल ंिसह, बृजबिहारी मिश्रा, विवेक मिश्रा, रामकृष्ण ताम्रकार, लवकुश ताम्रकार, राजेश द्विवेदी, मंयकधर द्विवेदी विपिन मिश्रा, संजीव शुक्ला अशीष त्रिपाठी, सौरव तिवारी, दिलीप चतुर्वेदी, विजय चतुर्वेदी, उमेश वर्मा, लल्लू सिंह यादव, शोहन सिंह, मंयक वर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, श्याम वर्मा, सुतीक्षण सोहगौरा, केशव वर्मा, बृजवासी प्रसाद मिश्रा, सुरेश सिंह तिवारी, रफीक अंसारी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक