शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय कन्या प्राथमिक शाला अमली पदर के अनिल अवस्थी को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया ।

  • Sep 12, 2023
  • Ashwani Awasthi Pushpanjali Today

news_image

शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय कन्या प्राथमिक शाला अमली पदर के अनिल अवस्थी को उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया ।

 गरियाबंद जिला विकासखंड मैनपुर के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला अमलीपदर के सहायक शिक्षक श्री अनिल अवस्थी को प्रतिभा संपन्न शिक्षक के रूप में  11 सितम्बर को कबीरधाम के आडिटोरियम में शिक्षक प्रतिभा  अकादमी छत्तीसगढ़ व्दारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2023  मे माननीय कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर महोदय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक प्रतिभा सम्मान 2023से अलंकृत प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री मति ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया, ऋषि कुमार शर्मा नगरपालिका परिषद कबीरधाम, महेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम, भरत कुमार डोरे संयोजक उपस्थित थे। श्री अवस्थी सर के इस उपलब्धि के लिए मैनपुर ब्लॉक् के खंडशिक्षा  अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा तथा सहायक खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत बघेल, तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक शिवकुमार नागे, प्राचार्य आलोक वाघे, संकुल समन्वयक भागीरथी नागेश, तथा प्रधान पाठक कुमारमनी नागेश, संतोष तारक, चित्रसेन पटेल, फनेन्द्र साहू ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें प्रकट की

news_image
news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक