खरगोन जिले के भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

  • Sep 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

 नगर में बुधवार शाम को जन आक्रोश यात्रा का आगमन हुआ। राजीव गांधी मैदान पर आम सभा आयोजित की गईं जिसमें आसपास के ग्रामों से बड़ी तादाद में ग्रामीण जन एवम कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए बता दे कि दोपहर को होने वाला कार्यक्रम देर शाम आयोजित किया गया।  सबसे पहले युवा कांग्रेस नेता डॉ विक्रांत भूरिया ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा तेज बारिश के चलते किसानों की फसलें तबाह हुई है कोई भी सरकार का नुमाइंदा किसानों की फसलें देखने तक नही आया। भाजपा के राज में किसी की भी कोई पूछ परख नही है। गरीब जनता और आदिवासियों का शोषण कर रही है सरकार। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ गोविंद मुजालदा ने कहा भाजपा के राज में जनता को महंगाई की मार झेलना पड़ रही है। किसान सहित सभी वर्ग परेशान है अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही। कांग्रेस के जिला प्रभारी जयसिंह ने भी संबोधित करते हुए शिवराज सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त भी जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक केदार डावर ने कहा जनता परेशान है साढ़े अठारह साल की भाजपा की सरकार हो चुकी हे महंगाई चरम पर है इस बार भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है। डावर ने डावर ने कहा प्रदेश में महिलाओं आदिवासियों पर आयदिन अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है जिसको देखते हुए कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकाली है जिसे प्रदेशभर में अपार समर्थन मिल रहा है कांग्रेस की सरकार बनते ही वचन पत्र अनुसार हमारी सरकार जनता और किसानों के लिए काम करेगी । और सभा के अंत में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान के संयोजक कांतिलाल भूरिया ने आम को संबोधित करते हुए शिवराज सरकार को जमकर अड़े हाथों लेते हुए कहा,भाजपा सरकार झूठ की सरकार हैं शिवराजसिंह चौहान घोषणा पर घोषणा कर रहे हे अठारह साल तक तो कुछ नही किया प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे है। दो महीने बाद कांग्रेस की सरकार बन रही है सरकार बनते ही सबसे पहले हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। पिछले अठारह साल की भाजपा सरकार से जनता और किसान त्रस्त है पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कांग्रेस की सरकार बनेगी तो  आवास के लिए ढाई लाख रुपए देगी ताकि गरीब का मकान अच्छा बन सके। वहीं मंच से भूरिया ने केदार डावर को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विधायक उम्मीदवार भी बताया। कार्यक्रम के समापन पश्चात ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में महामहिम राज्यपाल के नाम जक्षेत्र में अतिवृष्टि से फसलों की नुकसानी को लेकर ज्ञापन भी सौपा गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत जायसवाल देवनारायण सिंह ठाकुर रेसला ब्राह्मने बियानसिंह पटेल कुवरसिंह पटेल कैलाश बामनिया रायला बिल्लोरे कुलदीप चौहान सालकराम किराड़े मालसिंह आवासे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक