निमली दीवास महिला में एवं पाली राॅयल कोठारिस पुरूषों के टीम ने जीता खिताब

  • Oct 03, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

बेंगलूरू ।काँठा प्रान्त विजयनगर मंडल और ब्लीड ब्लू क्लब के तत्वाधान में आयोजित कांठा प्रांत बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन-1 केपीवीएम. कप 2023 प्रतियोगिता का आयोजन जीटी वर्ल्ड मॉल के रश एरिना मैदान में किया गया, जिसमे जोश और जुनून से भरी  12 पुरूष टीमें एवम काँठाप्रान्त के इतिहास में पहली बार उत्साह और उमंग से भरी 6 महिला टीमों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। इस प्रतियोगिता में महिलाओं में रजनी पितलिया की निमली दिवास टीम विजेता एवम अनीता सिंघवी की लांबिया क्वींस उपविजेता रही एवम पुरुषों में स्व. बाबुलाल  स्व. कांतादेवी कोठारी की पाली रॉयल कोठारीस विजेता एवम सोहन लाल जी गुगलिया की वासनी सिल्वर किंग्स उपविजेता रही। बेस्ट बैट्समैन चेतन गुगलिया, बेस्ट बॉलर किशोर सेहलोत एवम प्लेयर ऑफ द सीरीज सुजल खिंवेसरा रहे। महिलाओं में बेस्ट बॉलर एवम वूमेन ऑफ द सीरीज राखी चानोदिया एवम बेस्ट बेट्समैन वर्षा कटारिया रही। हिट ए सिक्स ऑन बैनर एंड ग्रैब सिल्वर कॉइन के प्रायोजक स्व. शा अमोलकचंद सुरेंद्र कुमार सावन कुमार गूँदेचा ने मिलन कटारिया, दलपथ जैन, सुजल खीवेसरा, हर्ष गांधी, हेमन्थ गांधी, जितेश तपरावत, आशीष गुग़लिया, कमल कटारिया एवं आशुतोष टपरावत को चाँदी के सिक्के से पुरस्कृत किया। ये जानकारी स्पोर्ट्स कमिटी के चेयरमैन श्री मोहन जी कटारिया ने दी। खचाखच भरे दर्शक दीर्घा के बीच दो कोर्ट में चली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दीक्षिता कटारिया एवम टीम के नवकार महामंत्र के जाप के बाद, अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। 

मुख्य अथिति के रूप मे उत्तम कोठारी, सुरेश भंडारी एवम  सुभाष  खिवेसरा उपस्थित रहे। अपनी व्यस्थता के बावजूद  महेन्द्र मुनोत भी कार्यक्रम में सम्मीलित हुए। कांटा प्रान्त के गणमान्य व्यक्ति  मदन जी गांधी, अशोक कटारिया, धर्मीचंद डंक, अमरचंद गुंदेचा की उपस्थिति सराहनीय रही। इस अवसर पर उत्तम  कोठारी, अमरचंद  गुंदेचा, चेतन खिंवेसरा, सुरेन्द्र गुंदेचा, पदम खिंवेसरा, रित्विक कोठारी, सीमा गुगलिया, सारिका गुंदेचा, पूजा गुगालिया ने अपने विचार व्यक्त किए। सारे मैचों की लाइव कमेंट्री बहुत ही सुंदर तरीके से मनसुख  गांधी ने मारवाड़ी में एवम श्री अरविंद जी टपरावत ने हिंदी में की। प्रायोजकों एवम टीम ओनर्स के साथ कांठ प्रांत के 32 कर्मठ कार्यकर्ताओं के सम्पूर्ण सहयोग से ये कार्यक्रम सफल रहा। धन्यवाद ज्ञापन मोहन जी कटारिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन विमल खिंवेसरा ने किया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक