डिगाई गांव की बेटी साक्षी कँवर ने जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर किया सम्मानित

  • Oct 07, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जवाली. गुंदोज। राजकीय  बांगड़ महाविद्यालय पाली में डिगाई गांव की छात्रा साक्षी कँवर ने राजस्थान मिशन 2030 के तहत आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर नामित मेहता द्वारा एक लाख रुपए का चेक व योग्यता प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित। वहीं गांव में उनके पिता महेन्द्र सिंह  का कहना  की साक्षी शुरू में पढ़ाई  में बहुत  होशियार है।उनके पिता डिंगाई ग्राम पंचायत में  उपसरपंच है। वही माता रेखा कँवर  आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता है। वहीं गांव में शैतासिंह  भाटी , किशनसिंह  उदावत,जीवाराम मेगवाल, नारायणसिंह  सोनिगरा, मोन्टुसिंह भाटी ,  मोहनलाल चौधरी, सहित कई  ग्रामीणों ने बधाई दी। वही गांव में खुशी की लहर है।

COMMENTS