श्री मारवाड मेघवाल सेवा संस्थान शाखा रानी का प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह सम्पन्न

  • Oct 11, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

   जवाली। रानी तहसील के वरकाणा गाँव मे श्री मारवाड मेघवाल सेवा संस्थान शाखा रानी का प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह 8 अक्टूबर रविवार को आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि महंत गणेशनाथ महाराज शिवमठ, सांचौर रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि मुन्नालाल मेंसन (समाजसेवी ढारिया), मदनलाल बोस रिटायर्ड नायब तहसीलदार, दिव्या भटनागर खारड़ा, दुदाराम बोस समाजसेवी घेनडी, ढलाराम चौहान चांचौड़ी, ग्राम विकास अधिकारी रहे।

 संस्थान के प्रवक्ता अशोक कड़ेला निम्बाड़ा ने बताया कि 56 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें गोल्ड मैडल छात्र वर्ग में 12वीं कक्षा के कुलदीप गर्वा, 10वीं कक्षा के निहल कड़ेला को तथा छात्रा वर्ग में 12वीं में ममता व 10वीं में भव्याशी अरुण को गोल्ड मैडल से नवाजा गया। 

इस दौरान महंत गणेश नाथ महाराज ने बताया कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में युवा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। टांग खिंचाई बंद करके हाथ पकड़ कर ऊपर उठाने की जरूरत बताई । नशा मुक्त जीवन जीने की सिख दि। समाज में फैली बुराइयों व कुरीतियों को दूर करके ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

 

यह भी रहे मौजूद...

 प्रतापराम जी गोयल (जिलाध्यक्ष मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान), चौथाराम मेघवाल (अध्यक्ष मारवाड़ जंक्शन), महेंद्र लोंगेशा (अध्यक्ष शाखा देसूरी),कल्लाराम बामणिया (अध्यक्ष शाखा रोहट) एवं लोकेश पंवार (अध्यक्ष पाली शहर)

इस दौरान भामाशाह वीरामराम रमैया, सुकनराज अनकिया,चुन्नीलाल वागोना,ढलाराम भाटी,राजाराम परिहरिया,प्रभुराम मेंसन,सोहनलाल जोगावत घेनड़ी,मोतीलाल वागोणा,सुरेश भाटी,सोनाराम सोलंकी,मांगीलाल मोबारसा,तुलसीराम कटारिया, छगन सोलंकी,चुन्नीलाल कडेला,पूनमचंद रांगी,विक्रम राठौड़, शिवलाल लोंगेशा, दाकू परिहार, तुलसीदेवी बागरेचा,नारायण माधोकी,बस्तीमल सोनल,छगन आगलेचा,मगाराम सोनल,पुखाराम वागोना,दिनेश आबूरोड,संस्थान शाखा के अध्यक्ष हंसाराम हटेला,सचिव भानाराम जयपाल, कोषाध्यक्ष मोहनलाल विरायस,खिमाराम परमार,दलपत खारड़ा,मन्नाराम परमार,रमेश राणावत,लच्छाराम परिहार,मानाराम राठौड़,उम्मेद राम बोस,नारायणलाल परिहार,बुधाराम परिहार, दीपाराम बागरेचा,वालाराम पारंगी,तुलसाराम मकवाना,खरताराम गेहलोत,रामलाल परिहार,फुसाराम गेहलोत, जसाराम आगलेचा, मांगीलाल राठौड़,ओमप्रकाश आदरा, भंवरलाल सोनल,रमेश परिहार,अशोक कडेला, कन्हैया भाटी सहित हजारों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंच संचालन खरताराम सौलंकी ने किया।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक