तलाशे जौहर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिनेश विकल का हुआ स्वागत

  • Oct 11, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

ग्वालियर। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी , संस्कृति परिषद संस्कृत विभाग के तत्वाधान में जिला अदब गोसा ग्वालियर," सिलसिला एवं तलाशे जौहर " द्वारा ग्वालियर में  दिनाँक 08/10/23 को आयोजित "  प्रतियोगिता " में ग्वालियर  के शायर दिनेश विकल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्वालियर के साहित्यकारों ने उन्हें  बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।

      विकल  जी की दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकीं हैं। जो कि

"शब्दोपहर"  कविता संग्रह व ग़ज़ल संग्रह "मंजर याद आता है"   बहु चर्चित हैं। अल्प समय में उनकी  रचनाएं बहुत ही प्रासंगिक हैं।

       दिनेश विकल  मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत प्राचार्य 

हैं। 

       ग्वालियर के अनेक साहित्यकारों , गीतकारों  में  घनश्याम भारती,राजेश शर्मा '', ललित मोहन त्रिवेदी, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाहा, रामचरण "रुचिर ", विजय शंकर श्रीवास्तव, जगदीश "महामना"  आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयां दी  एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनका स्वागत  पुष्पहार से किया । उनकी रचनाएं भी सुनी एवं एक काव्य गोष्ठी भी हुई जिसमें सभी ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक