चोरी के प्रकरण में वर्ष 2021 से फरार चल रहे 3000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को ऊमरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Oct 22, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

थाना- ऊमरी। दिनांक 21 अक्टूबर को आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराये जाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. असित यादव के निर्देशन में तथा श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव पाठक, श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय भिण्ड श्री संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फरारी एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड अभियान के तहत ऊमरी पुलिस ने चोरी के प्रकरण में वर्ष 2021 से फरार चल रहे 3000 रुपये के इनामी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


माननीय न्यायालय सय्यद दानिश अली न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय जनपद भिण्ड के प्र.क्र. 273/2014, धारा 379 भादवि में फरार चल रहे स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 3000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दिनांक 20/10/2023 को मुखबिर की सूचना पर स्थाई वारंटी को एम. जे. एस. कॉलेज के पास भिण्ड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा स्थाई वारंटी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।


सराहनीय भूमिका:-


उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्र.आर. आशीष तिवारी, मनोज सिंह राजावत आरक्षक धर्मपाल सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक