विधायक ने निकाली धन्यवाद यात्रा, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जन सैलाब

  • Dec 07, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सिरोंज 

      सिरोंज लटेरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमाकांत शर्मा ने 27682 वोटो से विजय प्राप्त की बुधवार को निर्वाचित विधायक उमाकांत शर्मा के द्वारा धन्यवाद यात्रा निकाली यात्रा बलेजा पेट्रोल पंप से प्रारंभ हुई जो की सुभाष नगर बजरिया नगर पालिका कोर्ट गेट सराफा बाजार चांदनी चौक मुख्य बाजार कठाली होती हुई चंद्रमोहन सभा गार मैं पहुंच कर संपन्न हुआकार्यकर्ताओं ओर भाजपा संगठन ने विशाल जुलूस निकाला। सनातन संस्कृति को इंगित करता हुए इस विशाल स्वागत जुलूस का नगर में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री स्व.लक्ष्मीकांत शर्मा को याद करते हुए उनके सम्मान में नारे भी लगाए। जुलूस में शामिल डीजे पर जय श्री राम के सनातनी गीतों पर कार्यकर्ता जमकर थिरकते नज़र आए। जगह जगह उत्साही नागरिकों ने आतिशबाज़ी चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान जुलूस में कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के चित्रों की तख्तियां हाथों में लेने के साथ केसरिया ध्वज थामे हुए थे।


सनातनी भेष में खुली जीप में सवार होकर निकले विधायक


            सनातनी वेशभूषा पहनकर खुली जीप में धन्यवाद यात्रा में शामिल हुए विधायक उमाकान्त शर्मा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखकर खुद को भी नही रोक सके। खुली जीप में सवार होकर भी उन्होंने भगवा गीतों पर जमकर नृत्य किया तथा सभी कार्यकर्ताओं से मालाएं लेकर सम्मान ग्रहण भी किया और मार्ग में मिल रहे सामाजिक वरिष्ठ नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया। स्वागत जुलूस के पूरे मार्ग पर नगरवासियों ने विधायक उमाकान्त शर्मा को जोरदार स्वागत किया। 


दुलदुलघोडी ओर हवाई फायर रहे आकर्षण का केंद्र


जुलूस में दुलदुल घोड़ी भी शामिल हुई। इस दौरान देशी ढपलो ओर ढोल की थाप पर क्षेत्र के दूर दराज से पहुँचे ग्रामीण एवं शहरी कार्यकर्ताओ शामिल होकर जमकर डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। वही जुलूस में शामिल हवाई फायर से रंगबिरंगी पन्नी की बरसात कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा उमाकांत शर्मा के समर्थक व प्रशंसक उपस्थित रहे | 


जगह-जगह हुआ स्वागत

        जुलूस प्रारंभ होने से ही स्वागत की बेला प्रारंभ हुई जिसमें सबसे पहले जनपद शिक्षा केंद्र , दुकानदारो , सामाजिक संगठनों के द्वारा फूल माला एवं मिठाई से स्वागत किया गया

news_image

COMMENTS