इस विधानसभा चुनाव में मै नहीं पार्टी का हर एक कार्यकर्ता विधायक बना है देशाई

  • Dec 08, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

गोहद।  चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद की कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ।


बैठक में नव निर्वाचित विधायक केशव देसाई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं विधायक नहीं कार्यकर्ता के रूप में सदैव आपके साथ कार्य करूंगा। विधायक गोहद की जनता और कांग्रेस का कार्यकर्ता बना है। आपके सम्मान में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार न बनने और नेता प्रतिपक्ष की हार का दुख है। लेकिन विधायक निधि के माध्यम से जितना गोहद का विकास कर सकता हूं। उसमें कोई कसर नहीं छोडूंगा।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मुस्तैदी से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोहद की समस्याओं के निदान के लिए गोहद कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद रहकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करूंगा।


इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने बताया कि नगर में धन्यवाद रैली का आयोजन होगा। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक