पल्स पोलियो प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • Dec 08, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सिसोदिया एवं जिला टिकाकरण अधिकारी डॉ. संजय भट्ट द्वारा आज 07 दिसंबर को पल्स पोलियो प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। जिला टिकाकरण अधिकारी डॉ. भट्ट ने बताया कि अभियान के तहत जिले में कुल 2 लाख 66 हजार 137 बच्चों को दवा पिलाई जायेगी, पहले दिन 10 दिसंबर को बूथ पर दवा पिलाई जायेगी।


11 व 12 दिसम्बर को पोलियो बूथ पर दवा पिने से शेष रहे बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इसके लिए 2052 बूथ बनाये गये है, जिस पर कुल 4104 कर्मचारियों द्वारा सेवाएँ दी जायेगी। इसमें 70 गोबाईल टीम रहेगी जो पहुँचविहीन क्षेत्र, ईट भट्टा, निर्माण कार्य, खेत खलिहान आदि क्षेत्र में जाकर दवा पिलायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिसोदिया ने अपील कि है कि अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर जाकर अपने बच्चों को पोलियों की दवा पिलाये।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक