वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम यादव ने पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यभार ग्रहण किया

  • Dec 18, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सीहोर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में आज सदस्य (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) के रूप में सीहोर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सीताराम यादव ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया भी मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री यादव ने आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने आयोग की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। गौरतलब है कि आयोग मुख्य रूप से सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग जातियों की सूची में जातियों को जोड़ने और विलोपित करने की अनुशंसा राज्य शासन को प्रेषित करता है।  

श्री यादव की इस उपलब्धि पर नगर के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक