11 बंधुओ ने 12100 रूपए की राशि शिक्षा सहायता कोष में दान कर बदलाव पर चर्चा करी
राजपुरा /राजगढ अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में प्रांतीय अध्यक्ष सिर्वी सी.ए. भगवान लछेटा, महासचिव सिर्वी कांतिलाल गेहलोत, प्रांतीय कृषि सचिव सिर्वी जगदीश राठौर चालनी तहसिल अध्यक्ष सिर्वी कमलेशजी बरफा पिपरनी , सिर्वी गोवर्धन आगलेचा, सिर्वी मोहनलाल चौधरी के सानिध्य में सामाजिक स्तर पर समयानुसार आवश्यक बदलाव पर चर्चा की बैठक राजपुरा में सम्पन्न हुई , 16 दिसम्बर 2023 को शाम 7 बजे प्रारंभ हुई , जिसमें सामाजिक बन्धुओं एवं युवाओं ने भाग लिया। बैठक में बदलाव पर चर्चा के बिन्दुओं पर समयानुसार आवश्यक बदलाव पर चर्चा की गई। समाजजनों की और से भी नये सुझाव प्रस्तुत किये गये जो अनुकरणीय है। बैठक में प्रान्तीय शिक्षा एवं सहायता कोष कि चर्चा से प्रभावित होकर गांव के 11 बंधुओं ने क्रमश: 1100 रूपये कि राशी दान की गई। बैठक में सिर्वी जगदीश कोटवाल , सिर्वी रमेशजी पटेल, सिर्वी शोभाराम चौधरी , सिर्वी गेंदलाल आग्लेचा, सिर्वी धीरज भायल, सिर्वी दीपक पटेल, सिर्वी मुकेश हम्मड, सिर्वी संजय हम्मड सहित बडी संख्या में समाजी बन्धु मौजूद थे। ये जानकारी सिर्वी रोहित कुमार काग द्वारा दी गई।