दिल्ली की प्रियंका भंसाली का जायका रहा सबसे स्वादिष्ट

  • Dec 20, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

जीतो महिलाओं के जायका का राष्ट्रीय फ़िनाले का बैंगलुरु में आयोजन

बेंगलूरऊ ।जीतो बेंगलुरू नॉर्थ की महिला विंग व केकेजी ज़ोन की सह भागिता में *जायका-फ्रोम द किचन टू योर हार्ट* व्यंजन प्रतियोगिता का राष्ट्रीय फिनाले का आयोजान बेंगलुरु में हुआ। इन्द्रानगर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में जीतो अपेक्स की महिला अध्यक्ष संगीता ललवाणी के नेतृत्व में आयोजित इस फिनाले में भारत भर की चुनिंदा महिलाओं ने भाग लिया। दो सत्र में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रथम सत्र का उद्धघाटन राष्ट्रीय महिला विंग मेंटर चित्रा बलडोटा व ललिता गुलेच्छा, राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता ललवाणी, उपाध्यक्ष अर्चना सुराणा, महामंत्री शीतल दुग्गड, कोषाध्यक्ष जयश्रीं भंडारी, प्रायोजक हल्दीराम के मनोहरलाल अग्रवाल व मधुसुदन अग्रवाल तथा जीतो के राष्ट्रीय, केकेजी ज़ोन व बेंगलुरु के पदाधिकारियों ने किया। जीतो बेंगलुरू नॉर्थ की महिला अध्यक्ष बिंदु रायसोनी ने सभी का स्वागत किया। जायका की राष्ट्रीय संयोजिका निशा सामर ने सभी प्रतियोगियों का परिचय दिया। 6 माह पूर्व प्रारंभ हुए जायका के सफर के तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाने वाली सैकडो प्रतियोगियों में से चयनित जुहू मुंबई की दीपिका नाहटा व मोनिता मेहता, नई दिल्ली की पूजा कोठारी व प्रियंका भंसाली, ब्यावर की राशी काँकरिया, कोलकोता की निकिता हिरावत व जूली पुगलिया, भोपाल की पियुषा जैन, कोयंबतूर की प्रिया जैन, पाली मारवाड की मितिशा मेहता, नागपुर की रुचि जैन, चेन्नई की मीनाक्षी चौधरी, सूरत की इन्दु जैन व प्रीति शाह, बल्लारी की लता बोथरा, बेंगलुरु नॉर्थ की अनिता पारेख, दुर्ग भिलाई की डा. पूर्वा सुराणा नासिक की श्वेता चोपडा ने इस फिनाले में स्व हस्त निर्मित लज़ीज़ व्यंजनों की शृंखला प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के निर्णायक मास्टर शेफ़ फ़ेम अरुणा विजय ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विलुप्त हो चुके व्यंजन सामने आते है और पाक प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। निर्णायक का परिचय पूर्व महिला अध्यक्ष अनीता पिरगल ने दिया। अन्य निर्णायक देवजित सिंह ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा को बढ़ाने का यह शानदार अवसर है। उनका परिचय प्रतियोगिता संयोजक पिंकी मेहता ने दिया। शेफ़ विजेता ने सभी प्रतियोगियों से नियम साझा किये। उनका परिचय सह संयोजिका सुमन रांका ने दिया। प्रायोजकों का परिचय जेएटीएफ के सुशील जैन ने दिया। 

दूसरे सत्र में जायका के राष्ट्रीय आयोजन का मकसद बताते ह्यू राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता ललवाणी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से भारत की समृद्ध पाक कला विरासत को प्रतिबिंबित करने तथा स्वाद, स्वास्थ्य, पारंपरिक ज्ञान, व्यंजनों के मूल्य व महत्व को समझने का अवसर मिलता है। केकेजी ज़ोन अध्यक्ष अशोक सालेचा ने  कहा इस राष्ट्रीय आयोजन में ज़ोन की सहभागिता गौरवान्वित करनेवाली है तथा महिलाओं का चारदीवारी से निकलकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करना गर्व का विषय है। नॉर्थ अध्यक्ष इंदरचंद बोहरा ने कहा कि आज की महिलायें सफलता का परचम लहराने को तैयार है। बिंदु रायसोनी ने ऑडियो-विडियो के माध्यम से महिला विंग के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रायोजक व शेफ़ द्वारा की गई। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बार्ली बिरियानी विद् चिपोटल सोस व कैरमिलाइज्ड हेल्थी बाईट्स बनाने वाली दिल्ली की प्रियंका भंसाली ने प्रथम, टेस्ट ऑफ़ इंडिया विद् प्राइड ऑफ़ तमिलनाडु व मेलोडी ऑफ़ गोड़नेस बनाने वाली चेन्नई की मीनाक्षी चौधरी ने द्वितीय तथा दाल चावल देसी फ़्यूज़न व कोकोनट ड्राईफ़्रूट खीर बनाने वाली पाली मारवाड की मितिशा मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह व नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। आयोजन में महिला विंग इंचार्ज सुनीता बोहरा, जुहू मुंबई की अध्यक्ष अनुपमा जैन, कोलकोता अध्यक्ष संगीता बैद, हुबली अध्यक्ष गीता छैडा, बेंगलुरु साउथ अध्यक्ष सुनीता गाँधी, बैंगलुरु की पूर्व अध्यक्ष पिंकी जैन, अपेक्स वाइस चेयरमेन राजेंद्र जैन, निदेशक नरेंद्रसिंह सामर, जीतो बेंगलुरु साउथ के अध्यक्ष दिनेश बोहरा, नॉर्थ महामंत्री सुधीर गादिया, सचिव कमल पुनमिया के साथ नॉर्थ महिला विंग कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। महिला विंग महामंत्री सुमन वेदमुथा ने आभार व्यक्त किया। संचालन सुष्मिता सेठिया ने किया। आयोजन की पूर्व संध्या पर गीत संगीत अंतराक्षरी का आयोजन तथा पदाधिकारियों व प्रतिभागियों का सत्कार उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाफना व रेशमा पुनमिया, सहमंत्री भाविका कोठारी व पिंकी मेहता, कोषाध्यक्ष मधु कटारिया द्वारा किया गया। हल्दीराम ग्रूप ने आगे भी ऐसे आयोजनो हेतु प्रायोजक के रूप में अपनी स्वीकृति प्रदान की।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक