उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किये कामतानाथ के दर्शन

  • Dec 21, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

   सतना उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल बुधवार को चित्रकूट प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। चित्रकूट पहुंचकर राज्यपाल श्रीमती पटेल ने भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन किये और परिक्रमा की। राज्यपाल जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कार्यक्रम में भी शामिल हुई। राज्यपाल श्रीमती पटेल रामघाट में आयोजित गंगा आरती में भी शामिल हुईं। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के चित्रकूट पहुंचने पर प्रभारी कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत सतना डॉ परीक्षित झाड़े, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा ने सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक