वार्ड क्रमांक 11 की भाजपा पार्षद नीलम बघेल ने अपने ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • Dec 21, 2023
  • Anil Kushwah Buearo Chief

news_image



वार्ड की मूल भूत सुविधाओं को लेकर वार्ड की महिलाओं के साथ किया नगर पालिका के गेट पर लगाया ताला


अनिल कुशवाह

पुष्पांजलि टुडे


शिवपुरी - शिवपुरी नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 11 की भाजपा पार्षद नीलम बघेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने वार्ड की समस्याओं के निराकरण न होने के चलते नगर पालिका परिषद के मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद के साथ दर्जनों महिलाएं भी आईं थी, वहां पहुंचकर इन्होंने नगर पालिका मुर्दाबार के नारे लगाए।

बता दें कि तालाबंदी के दौरान भाजपा की ओर से चुनी गईं निर्विरोध नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा को नगर पालिका परिसर में कैद होकर रहना पड़ा। पार्षद और महिलाओं के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया गया।

पार्षद ने लगाए नपा पर सुनवाई न होने के आरोप, बोलीं- जनता परेशान वार्ड 11 की भाजपा पार्षद नीलम बघेल ने बताया कि वह चार बार से पार्षद हैं। उनके वार्ड की जनता सड़क, पानी, गंदगी से परेशान है। लगातार वार्ड वासियों के द्वारा परेशानियों से निजात दिलाए जाने की फ़रियाद लगाई जा रही है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रबंधन

हाथ पर हाथ रखे बैठा है। उनके यहां एक माह से दो

हाथ पर हाथ रखे बैठा है। उनके यहां एक माह से दो पानी के बोरवेल खराब पड़े है लेकिन अब तक उन्हें ठीक नहीं कराया गया है, जब तक वार्ड में पानी की सप्लाई टैंकर से कराने की मांग की गई थी लेकिन उनकी यह सुनवाई भी नपा प्रबंधन द्वारा नहीं की गई। एक दो दिन सिंध जलवर्धन योजना के तहत सप्लाई होती है फिर दो माह के लिए बंद हो जाती है। जबकि पानी के बिल बराबर वसूले जा रहें है।


तीन बार हुआ सड़कों का भूमि पूजन, लेकिन निर्माण कार्य नहीं हो सका शुरू


भाजपा पार्षद नीलम बघेल ने नपा प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके वार्ड की महाराणा कॉलोनी में एक सड़क का भूमि पूजन नपा द्वारा करवा दिया गया है। लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है। इधर नपा प्रबंधन भी पैसा न होने से सड़क निर्माण न हो सकने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। नपा अध्यक्ष ने तमाम सड़कों के भूमिपूजन कर छोड़ दिया है लेकिन निर्माण के कार्य को शुरू नहीं किया गया।

पार्षद नीलम बघेल का कहना वह पीआईसी मेंबर हैं नगर पालिका में कमीशन खोरी का खेल चल रहा है। नपा का संचालन नपा अध्यक्ष के पति द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य और कई फाइलें पहले नपा अध्यक्ष पति के पास पहुंचती है इसके बाद उन्हें स्वीकृति मिलती है। आज नपा के कई पार्षद और महिला पार्षद के पति नगर पालिका में ठेकेदारी कर रहे हैं।


सुबह से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन दोपहर तक चलता रहा, वहीं कुछ भाजपा पार्षद और कांग्रेस के पार्षद ने धरने का समर्थन किया, तो वहीं कुछ पार्षदों ने धरने से दूरी बनाकर रखी जिनको पार्षदी के साथ ठेकेदारी मिल गई वह सभी पार्षद धरना प्रदर्शन से दूर रहे।


नपा अध्यक्ष बोलीं- समस्या नहीं बताई थी कैसे होती सुनवाई


इस मामले में नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने अपनी बात को सीमित रखते हुए कहा कि बोरवेल के खराब होने की सूचना पार्षद द्वारा नहीं दी गई थी आज उन्हें पता लगा है, आज शाम तक बोरवेल की ठीक करा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क निर्माण न करने बाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर फिर टेंडर जारी कर सड़क का निर्माण कार्य पुनः कराया जाएगा ओर जो ठेकेदार बार बार टेंडर डाल कर सड़को का निर्माण नही करते उनको ब्लैक लिस्ट किया जाएगा

COMMENTS