ओलंपियन पप्पू यादव पहलवान के मार्ग दर्शन मे हुआ पहलवानों का चयन

  • Dec 24, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

सीहोर। ओलंपियन पप्पू यादव पहलवान  के मार्ग दर्शन मे अंडर 15 एवं  जूनियर सिहोर जिला कुश्ती बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं  बालिका फ्री स्टाइल कुश्ती टीम का चयन आवासीय खेलकूद संस्था कुश्ती हाल में संपन्न हुआ। जिसमें सीहोर जिला कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व उज्जैन में दिनांक 23 दिसम्बर 2023 से 25 दिसम्बर 2023 में  करेंगे। बालिका वर्ग में सुहानी ठाकुर, ईशा बिसोरिया, प्रिया कुशवाह आदि शामिल रहीं और बालक वर्ग में राज गहलोत, ललित वर्मा, पृथ्वीराज ठाकुर, आलोक प्रजापति, जतिन, सुमित, अर्नब त्यागी, मानस परमार, हरजीत ठाकुर, महेंद्र आर्य, राहुल वर्मा, रुपेश वर्मा, रोहित पहलवान का चयन किया गया।

कुश्ती का प्रारंभ कुश्ती संघ अध्यक्ष विनय भटेले सांसद प्रतिनिधि व सचिव प्रदीप वशिष्ठ  के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आवासीय संस्था के प्रिंसिपल आलोक शर्मा, खेल प्रभारी अताउल्ला खान सर, लोकेश परमार, राजेंद्र परमार, अर्जुन पहलवान, सौरभ परमार, धर्मेंद्र पहलवान, अर्पित जी,  राष्ट्रीय कोच लोकेश परमार आदि उपस्तिथ रहे ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक