वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुँचे यही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य - सांसद

  • Dec 24, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

नगर परिषद जैतवारा और चित्रकूट के कार्यक्रम में शामिल हुये

सांसद

    सतना जिले में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में मोदी सरकार की गारंटी वाले प्रचार वाहनों द्वारा सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार किया जा रहा है। शनिवार को नगर परिषद जैतवारा और चित्रकूट में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह ने शासन की योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी। सांसद श्री सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पात्रों और वंचितों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुँचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं का जीवन धुंआमुक्त कर दिया है, उनका स्वास्थ्य स्तर भी बेहतर हुआ है। रसोई में उनके समय की बचत हुई है। ये समय वे रचनात्मक कार्यों मे लगा रही हैं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि स्व-सहायता समूहों ने महिलाओं के जीवन में आर्थिक समृद्धि और आत्म निर्भरता प्रदान की है। आर्थिक समृद्धि से उनका स्वाभिमान और आत्मविश्वास बढ़ा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनता के कल्याण और सुखद भविष्य के लिये अनेक कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 में आज़ादी की सौवीं वर्षगांठ तक भारत को विकसित बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना हैं। प्रत्येक भारतीय को भारत देश को विश्व गुरु बनाने के लिए अपनी नई सोच और नए आइडिया से राष्ट्र विकास में भी योगदान देना होगा। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक