गुजरात के स्कूलों में अब भगवद गीता पढ़ेंगे बच्चे कक्षा 6 से 8वीं तक के पाठ्यक्रम में शामिल

  • Dec 25, 2023
  • Pushpanjali Today

news_image

•स्कूलों में होगी भगवद गीता की पढ़ाई।

•शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने दी जानकारी।

•अगले सेशन से होगी पढ़ाई

•अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक संघ ने गीता को पढ़ानेके फैसलेकी सराहना की।

गुजरात सरकार ने छात्रों और भारत की सांस्कृतिक विरासत के बीच संबंध को बढ़ावा देने के लिए भगवद् गीता पर एक पूरक पाठ्यपुस्तक लॉन्च की है। इस पाठ्यपुस्तक को अगले शैक्षणिक वर्ष से शुरू होने वाली कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। गुजरात के शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने शुक्रवार को कहा कि यह निर्णय तीन साल पहले केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप है.

COMMENTS