विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए सांसद चौधरी बोले प्रधानमंत्री ने हर गांरटी को किया पूरा 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा

  • Jan 07, 2024
  • Pushpanjali Today

news_image

जोधपुर। पाली सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने शनिवार को औसियां में ग्राम पंचायत भैंसेर चावण्डिाली और भैंसेर कोतवाली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जाति की राजनीति करने वालों को साफ संदेश दिया है कि उनके लिए केवल चार जातियां है। गरीब, नौजवान, किसान और महिला। मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ इनको मिल रहा है और देश तरक्की की राह पर चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हर गारंटी को पूरा किया है। उनकी गारंटी है कि देश 2047 तक हमारा भारत विकसित राष्ट्र बनकर रहेगा। यह यात्रा भारत के नवनिर्माण की क्रांति: सांसद चौधरी ने लाभार्थियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण भारत का जीवन अनेक जटिल वास्तविकताओं से गुजरता है, इस कारण योजनाओं का लाभ मिलना कठिन हो जाता है। इसी को मूल में रखते हुए इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य मोदी सरकार का आखिरी छोर तक पहुंचना रहा। इस यात्रा के द्वारा हर वर्ग के उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करना भी रहा, जिससे वे लाभान्वित हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई है। इतने कम समय में यात्रा से 10 करोड़ लोगों का जुड़ना अपने आप में असाधारण विश्वास की यह 10 करोड़ संख्या आगे बढ़ती रहेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं से भारतवासियों को जोड़ती रहेगी और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देती रहेगी, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। सांसद चौधरी ने कहा कि यात्रा को मिला व्यापक समर्थन विकसित भारत के निर्माण के प्रति नागरिकों के दृढ़ समर्पण को दर्शाता है। इस यात्रा ने कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और लोगों को इनका सीधा लाभ देना सुनिश्चित कर, भारत की विशालता में उत्साह और आशा की एक ज्वाला पैदा की है। सांसद चौधरी ने इस दौरान उपस्थित हर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में हर योजना से ग्रामीणों को जोड़ने हेतु निर्देश दिए। सांसद चौधरी के अलावा इन कार्यक्रमों में पूर्व कैबिनेट मंत्री शंभूसिंह खेतासर, जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई, प्रधान नीलम भाटिया, उप प्रधान खेमाराम बाना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह भेड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश तापू, सरपंच भीखी देवी, सरपंच सत्यनारायण, रूपाराम सियोल, जेठाराम, मण्डल अध्यक्ष मदन देवड़ा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष धनराज धतरवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल राठी, भगवानसिंह सुरपुरा, जिला उपाध्यक्ष लिखमाराम सियोल, चक्रवती सिंह, प्रमोद डागा, भूराराम भाटिया, जयपालसिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक