गाँव गाँव पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा

  • Jan 07, 2024
  • Pushpanjali Today

news_image

सिरोंज 

       ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से संवाद स्थापित कर देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा को लेकर आयोजित की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत शुक्रवार को यह विकसित भारत संकल्प यात्रा सिरोंज विधानसभा के देवपुर मंडल के आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँची। प्रशासन स्तर पर आयोजित  यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा संगठन के नेतागण शामिल हुए। ग्राम पंचायत भौरा में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष झार सिंह दाँगी ने ग्रामीण नागरिको को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया । इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष जितेंद्र बघेल ने कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय बिधायक उमाकांत शर्मा के मार्गदर्शन में यह  विकसित भारत संकल्प यात्रा गाँव गाँव मे निकाली जा रही है। क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए संकल्पित विधायक उमाकांत शर्मा के प्रयासों से प्रत्येक पंचायत के समग्र विकास के लिए प्रयास किये जा रहे है। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत भौंरा, प्यासी, भिंयाखेड़ी, सरेखो भी पहुंची प्रत्येक स्थान पर आयोजित आयोजन में जनप्रतिनिधियों ने  केंद्र व राज्य सरकार के हितग्राहियों से संबाद किया एवं प्रमाण -पत्र  वितरित किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दरयाव सिंह जी कुर्मी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह जी दांगी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री हमीर सिंह जी यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री फूल सिंह जी दांगी,पूर्व जनपद अध्यक्ष संजीव माथुर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भैंरौ  सिंह जी कुर्मी, मंडल उपाध्यक्ष श्री माखन सिंह जी गुर्जर श्री , नवांकुर संस्था प्रतिनिधि रामचरण जी कुर्मी भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मोहन सिंह जी धाकड़, महामंत्री श्री भागीरथ जी कुर्मी, सेक्टर प्रभारी श्री संतोष जी दांगी ,  श्री संजीव जी शर्मा, श्री सुनील जी शर्मा,   श्री प्रहलाद सिंह जी दांगी, श्री राजेन्द्र सिंह जी दांगी, श्री अरविंद जी दांगी श्री अमित जी शर्मा, श्री दिनेश जी शर्मा,मौजूद रहे!

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक