मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे विधायक उमाकांत शर्मा दीपोत्सव पर्व की तरह गौशाला में गायों की गई पूजा

  • Jan 22, 2024
  • Pushpanjali Today

news_image

सिरोंज

अयोध्या में जन्मभूमि के स्थान पर रामललला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास सुबह से ही देखने को मिलने लगा था जहां मंदिरों में सुबह से ही भजन कीर्तन सुंदरकांड जैसे धार्मिक आयोजन होना प्रारंभ हो गये थी वहीं क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा ने स्वनिवास पर भगवान राम के बाल रूप की पूजा अर्चना एवं आरती की इसी क्रम में गणेश अथाई स्थित गणेश मंदिर, शहर के प्राचीन रामलला मंदिर, क्षत्री स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए एवं क्षेत्र की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की ।


         वही दोपहर के समय विधायक उमाकांत शर्मा श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठित होने के उपलक्ष में, दीपोत्सव पर्व की तरह गायों की पूजन की उन्हें चारा खिलाने के  साथ-साथ कहा कि आज का दिन आनंद का दिन है खुशी का दिन है यह दिन भूतों न भविष्यति वाला दिन है।


रामलला मंदिर में एलईडी पर देखा लाइव प्रसारण


     मंदिरों में सुबह से ही आनंद और उत्सव राम भक्तों के द्वारा मनाना प्रारंभ कर दिया गया था वहीं शहर के प्राचीन रामलला मंदिर में एलईडी के माध्यम से अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भक्तों के द्वारा देखा गया इस दौरान विधायक उमाकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।


हनुमान मंदिर पहुंचकर विधायक उमाकांत शर्मा ने क्षेत्र वासियों को दी बधाई


 शहर के प्राचीन छतरी स्थित हनुमान मंदिर पहुंच कर विधायक उमाकांत शर्मा ने हनुमान जी महाराज के दर्शन किये एवं सभी क्षेत्रवासियों, देशवासियों को भगवान श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठित होने कि सभी को बधाई दी और कहा कि अभी भगवान श्री राम की स्थापना अयोध्या में हो रही है आगे मथुरा में भी श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्री कृष्ण की स्थापना होना है वही राम राज्य का अर्थ बताते हुए कहा कि राम के राज्य का आशय है हम सभी को मिलजुल कर रह कर धर्म की स्थापना करना, यही हमारा उद्देश्य है।


शाम के समय कैथन नदी पर हुआ दीपदान

शाम के समय नगर की प्राचीन कैथन नदी त्रिपुर सुन्दरी  घाट  पर पर दीप दान किया  गया  जिसमे बड़ी  संख्या मे भक्तजन उपस्थित रहे

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक