भाजपा जनता पार्टी ने नेशनल हाईवे में उतर कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

  • Nov 09, 2022
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image



✍️संवाददाता हेमचंद नागेश मैनपुर


गरियाबंद - आदिवासी समाज के बाद अब भाजपा भी आरक्षण के मुद्दे को लेकर सड़क में उतर गई है, गरियाबंद जिले में भाजपा ने बुधवार को नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है, राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, बताया जाता है कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धुर्वा गुड़ी के पास नेशनल हाईवे मे 2 घंटे चक्का जाम किया। भाजपा की मांग है कि आदिवासियों को 32% आरक्षण दिया जाए।


छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण का मुद्दा काफी गरमा गया है। विधायक डमरुधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी ने राज्य सरकार के खिलाफ आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के साथ आरक्षण के मुद्दे पर छलावा कर रही है।


इस विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से,अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी,कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा,रामरतन मांझी,कांडसर धाम के संस्थापक बाबा उदयनाथ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाँ.योगीराज माखन कश्यप,मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, लुद्रास साहू,महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी,मोहित यादव शोभित ध्रुवा,दैनिक राम मण्डावी,सनत मांझी,बेनुराम नागेश,जितेंद्र मांझी,दुबेराम ध्रुवा,रुपसिंह मरकाम,यशवंत ध्रुवा,दिनेश वैष्णव,प्रभुलाल मांझी सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

news_image
news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक