टेम्पल बाक टूरिज्म के तहत छात्र-छत्राओं को कराया जा रहा भ्रमण

  • Nov 13, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

टेम्पल बाक टूरिज्म के तहत छात्र-छत्राओं को कराया जा रहा भ्रमण                               

                                        पुष्पांजलि टुडे से जिला ब्यूरो चीफ हरिचरण प्रजापति 

नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

पन्ना/टूरिज्म विभाग के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न मंदिरो का भ्रमण तथा ऐतिहासिक पुरातत्व के स्थानो का भ्रमण जिले के छात्र छात्राओं को कराया जायेगा तथा उन्हे प्राचीन मंदिरो एवं स्मारको के संबंध मे अवगत कराया जायेगा एवं प्रचार प्रसार किया जायेगा जिससे लोगो को ऐतिहासिक जानकारीयां प्राप्त हो सकें। इसी संबंध मे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पान्डेय की उपस्थिती मे छात्रो के भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जेपी धुर्वे, एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, तहसीलदार सहित टूरिज्म विभाग के गाईड शिवदत्त उपस्थित रहें। जिनके साथ छात्र-छात्राओं द्वारा प्राणनाथ मंदिर का भ्रमण किया गया। इस दौरान गाईड शिवदत्त ने छात्र छात्राओं तथा भ्रमण कर रहे दल को मंदिर के संबंध मे अनेक जानकारी से अवगत कराया गया। उक्त दल मे पुराना पन्ना के प्रधानाध्यापक चन्द्रभान सेन तथा उनके विद्यालय के अनेक छात्र शामिल रहें। टूरिज्म विभाग का उद्देश्य यह है कि पन्ना जिले की ऐतिहासिक धरोहरो से लोगो को अवगत कराया जाये तथा बाहरी पर्यटको को भी जोड़ा जाये।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक