डीसेंट इंग्लिश स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन

  • Nov 14, 2022
  • Gourishankar Kushwaha Panna

news_image

डीसेंट इंग्लिश स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन


संभागीय ब्यूरो गौरीशंकर कुशवाहा की ख़बर

बच्चों ने मस्ती की और अभिभावकों ने मेले का भरपूर आनंद लिया


छतरपुर।आज  डीसेंट इंग्लिश स्कूल में 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष में प्रति वर्ष की भांति एक भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत डीसेंट स्कूल मैं 100 से अधिक दुकानों का संचालन किया गया। यह दुकाने बच्चों द्वारा लगाई गई। इसमें विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ, खेल और मनोरंजन मेल के प्रमुख आकर्षण थे। मेले का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष  मलखान सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह एवं अभिषेक  खरे मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक अशोक दुबे एवं  प्राचार्या मयूरी दुबे द्वारा मुख्य अतिथि  का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया  व मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप  प्रज्वलित कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। मेले के आयोजन में श्रद्धा नगाइच, साक्षी गुप्ता ,  दिनेश श्रीवास, प्रदीप त्रिपाठी, निधि त्रिवेदी, छवि श्रीवास्तव व  प्रतीक तिवारी का विशेष योगदान रहा। मेले में अपनी दुकानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।  उप प्राचार्य  राजीव जैन ने स्टाफ के साथ मिलकर  मेले का सुचारू रूप से संचालन किया। यह मेला प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर लगभग 1:00 बजे समाप्त हुआ। बच्चों ने इसमें पूरी मस्ती की और अभिभावकों एवं बाहर से आए सभी व्यक्तियों ने इस का भरपूर आनंद लिया।

COMMENTS