पिछड़ा वर्ग महासंघ ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती

  • Nov 15, 2022
  • Anil Kushwah Buearo Chief

news_image

शिवपुरी- खबर शिवपुरी जिले कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नवाब साहब रोड हरिजन थाने से है जहाँ पर आज पिछड़ा वर्ग महासंघ द्वारा बिरसा मुंडा जयंती का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग संघ के कोर कमेटी सदस्यों ने भाग लिया कोर कमेटी सदस्य हेमंत यादव ने बताया कि बिरसा मुंडा जी एक ऐसी शख्सियत थी जिन्होंने हमें पूरे जीवन में कभी हार नहीं मानी और असहाय और अन्याय के खिलाफ लड़कर अपना जीवन समाज के लिए व्यतीत किया उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर सन 1875 को एक छोटे तथा गरीब किसान परिवार में हुआ था छोटा नागपुर पठार मैं निवास करने वाले मुंडा एक जनजातीय समुदाय का हिस्सा है जंगल ,जल, जमीन तथा अपने कुटुंब मुंडारी की  पहचान की रक्षा करने हेतु युवा विरसा मुंडा ने सन 1895 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ उलगुलान का आगाज किया और ब्रिटिश सरकार के सैनिकों को नाकों चने चबाने को विवश किया फल स्वरुप बिरसा मुंडा को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर तत्कालीन बिहार के हाजीराबाग (अब झारखंड में ) जेल तथा बाद में रांची के कारागार में बंद कर दिया जहां उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के कारण सन 1990 ईस्वी को केवल 25 वर्ष की आयु में बिरसा मुंडा अपने माटी की रक्षा करते हुए शहीद हो गए बिरसा मुंडा के इस बलिदान के कारण उन्हें भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के जनजातीय विद्रोह तथा क्रांति के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है और इसीलिए भगवान बिरसा मुंडा की उपाधि दी जाती है बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य युवा नेता भंवर सिंह धाकड़ ,हेमंत यादव ,प्रभात ओझा, छोटू यादव, दिलीप सैन ,अनिल कुशवाहा ,विशाल रावत टाइगर गुर्जर ,शुभम गुर्जर,हरिओम रावत,पंकज प्रजापत,परुषोत्तम पाल आदि मौजूद रहे

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक