फ़ोटो मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद*

  • Nov 19, 2022
  • Arimardan Singh Bhadoriya Reporter

news_image

फ़ोटो मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद*


मतदाता जागरूकता रथ को  हरी झंड़ी दिखाकर किया गया रवाना*



*19 नवंबर/हजारीबाग*(पुष्पांजली टुडे)

समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में फोटो मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य 2023 की विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों के बीच फॉर्म 6,7,8 एवं वोटर हेल्पलाइन एप्प आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन की भूमिका सबसे अहम है जितनी स्वच्छ हमारी मतदाता सूची होगी हम निर्वाचन को उतनी ही पारदर्शिता के कराने में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा समय-समय पर कैंप के माध्यम से नाम सुधार,नाम हटाना,  पता बदलवाना एवं नाम जोड़ना जैसी प्रक्रियाएं की जाती हैं।

इसके अतिरिक्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऐप भी लांच किया गया है जिसके माध्यम से भी आप कई प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर सकते हैं।

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 की सफलता के संदर्भ में समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा अभियान सफल एवं प्रभावी हो इसके लिए सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में चल रहे अभियान एवं बीएलओ व सुपरवाइजर की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी बैठक आयोजित कर नियमित रूप से सुपरवाइजर एवं बीएलओ के कार्यों का समीक्षा करें। बूथ स्तर पर संचालित इस अभियान का दैनिक एवं सप्ताहिक प्रतिवेदन भेजें। उन्होंने कहा कई सारे बूथों में आवेदन प्राप्त करने की स्थिति बहुत ही खराब है, सुपरवाइजर बीएलओ के कार्यों की मॉनिटरिंग कर  बीएलओ को मोबिलाइज करें उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर दैनिक रिपोर्ट मंगाए। अपेक्षित परिणाम नहीं देने वाले बीएलओ की पहचान कर उन्हें मोटिवेट करने अथवा कारवाई करने को कहा।

      आम लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाएं पोस्टर बैनर को डिस्प्ले करें।  नगर निगम क्षेत्र में अभियान की स्थिति में सुधार करने का विशेष निर्देश उपायुक्त ने दिया। समाज कल्याण पदाधिकारी को बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका, साहियाओं को विशेष निर्देश देने को कहा।


आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि:

*■ 01.01.2023 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निम्नवत् है।*


• *एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 09.11.2022 (बुधवार)* 


• *दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि :- 09.11.2022 (बुधवार) से 08.12:2022 (गुरुवार)*


• *विशेष अभियान दिवस - 12.11.2022 (शनिवार) 13.11.2022 (रविवार), 19.11.2022 (शनिवार) 20.11.2022 (रविवार)*


• *दावा एवं आपत्तियों का निष्पादन – 26.12.2022 (सोमवार)*


• *आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार तैयार मतदाता सूची की जांच एवं अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति प्राप्त करना- 03.01.2023 (मंगलवार)*


• *फ़ोटो मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन-  05.01.2023 (शुक्रवार)*


• *दावा एवं आपति*

01 जनवरी 2023,

01 अप्रैल 2023, 

01 जुलाई 2023 एवं 01 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि को मतदाता बनने की योग्यताधारी नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र-6 के साथ रंगीन फोटो आयु प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ अग्रिम आवेदन कर सकते है।


*• प्रपत्र 6 के कॉलम 3 मे पूर्व से निबंधित परिवार के सदस्यों का भाग संख्या क्रमांक का उल्लेख आवश्यक है।*


*20+ आयु वर्ग के व्यक्तियों को प्रपत्र 6 के साथ आयु प्रमाण पत्र एवं एड्रेस प्रूफ संलग्न करना होगा एवं प्रपत्र 6 के कॉलम 4 में पूर्व निबंधन का व्यारा अंकित करना होगा।* 


*मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रवासी भारतीय प्रपत्र 6क में आवेदन कर सकते है।*


*मतदाता सूची में निबंधित मृत प्रविष्टि का नाम विलोपित करने हेतु प्रपत्र 7 में आवेदन दिया जा सकता है।*


*मतदाता सूची में विद्यमान प्रविष्टि के सुधार, मतदाता पहचान पत्र प्रतिस्थापन, दिव्यांगजन चिन्हित करने विधानसभा क्षेत्र के अन्दर अथवा बाहर निवास स्थानांतरण हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन दिया जा सकता है।*


 *दावा एवं आपति आवेदन (विहित प्रपत्र-6, 7 एवं 8 में आवेदन) समर्पित करने की अवधि दिनांक 09.112022 से 08.12.2022 तक निर्धारित है, इस दौरान सभी प्रकार के आवेदन बी०एल०ओ०/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में समर्पित किया जा सकता है। सभी प्रपत्र निःशुल्क है।* 


      *सभी प्रपत्रों को ऑनलाईन आवेदन www.nvsp.in एवं भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के VoterHelpline एप एवं Voterportal.eci.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।*


    *प्रपत्र में अपना ईमेल आईडी एवं मोबाईल नं० अवश्य लिखे ताकि आयोग द्वारा निर्वाचन से संबंधित गतिविधियों से आपको अवगत कराया जा सके।*


इस कार्यक्रम में उपायुक्त के अलावे, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, अनुमंडल पदाधिकारी बरही पूनम कुजूर जी, ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्ष, झारखंड मुक्ति मोर्चा से शंभू लाल यादव, बहुजन समाज पार्टी से विनोद कुमार सिंह,कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सवादी से गणेश कुमार सीटू, इंडियन नेशनल कांग्रेस से निसार खान,राष्ट्रीय जनता दल से संजर मल्लिक,कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया से महेंद्र राम व अन्य उपस्थित थे।

news_image

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक