खोड भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य समिति बैठक का आयोजन किया जाएगा
भारतीय जनता पार्टी पाली जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत के निर्देशानुसार भाजपा खोड़ मंडल की कार्यसमिति बैठक श्री खोड़ खेतलाजी मन्दिर प्रागण में आयोजित होगी जिसमें जिला मंत्री श्री जयवर्धन जी रांकावत ,सुमेरपुर विधानसभा प्रभारी जिला मंत्री श्री पूनमसिंह जी परमार का मार्ग दर्शन मिलेगा
कार्य समिति भाजपा खोड़ मण्डल अध्यक्ष *हुकम सिंह खरोकडा* की अध्यक्षता रखी गई है
स्थान - श्री खोड़ खेतलाजी मंदिर प्रांगण
समय - सुबह - 10.00 बजे
दिनांक - 23.11.2022
जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर यह कार्य समिति रखी गई है जिसमें
आप सभी भाजपा पदाधिकारीगण,पूर्व पदाधिकारी गण, मोर्चा अध्यक्ष व प्रकोष्ठ के समस्त कार्यकर्ता बन्धुओं,जिला पदाधिकारीगण, बूथ इकाई अध्यक्षगण, शक्ति केन्द्र के प्रभारी, संयोजक , प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य , सभी सरपंच गण ,समस्त भाजपा कार्यकर्ता खोड़ मण्डल बन्धुओं की उपस्थिति सादर आमंत्रित हैं
निवेदक - *भाजपा परिवार खोड़ मण्डल*