गरियाबंद सातधार में सहभागी शिक्षण कार्य शाला का किया गया आयोजन

  • Nov 26, 2022
  • Lekhraj Chakradhari Gariyaband

news_image





गरियाबंद- दिनांक 26 नवंबर 2022

परियोजना स्थायी आदिवासी आजीविका संवर्धन प्रकल्प के अन्तर्गत आयोजक प्रेरक स्वयं  सेवी संस्था  राजिम गरियाबंद  स्विस एड पुणे   के सहयोग से संस्था प्रमुख  श्री राम गुलाल सिन्हा जी के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र के 21 गांव के  ग्राम सातधार में एक दिवसीय सहभागी शिक्षण कार्य शाला का कार्यक्रम किया गया जिसमें कार्यक्रम  का शुरुवात मां सरस्वती की पूजा अर्चना  कर कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि अध्यक्ष रामलाल गढ़िया उदेराम नेताम बुधराम सोरी सबरन पटेल संतुराम यादव खेमसिंह यादव सुमित्रा बलोबाई एवं किसान समिति के अध्यक्ष चैंपियन किसान समूह के लोगो का स्वागत किये कार्य शाला  का उद्देश्य किस तरह से खेती, आय का कार्य कर रहे हैं एक दूसरे का अनुभव साझा करना  कार्यशाला कार्यक्रम में किसानों ने खरीप सीज़न में छः माह की प्राकृतिक खेती जिसमें धान मिश्रित एवं किचन गार्डन कि खेती किए थे उनका अनुभव साझा किये इस कार्यक्रम में खेती के अलावा पशुपालन मछलीपालन मुर्गीपालन किचन गार्डन वनोपज खरीदी बिक्री की जानकारी  30 चैंपियन किसान जो पूरी तरह से जो जैविक खेती आदि कार्य कर रहे है इस सहभागी शिक्षण कार्य शाला  कार्यक्रम में  अपना अपना अनुभव साझा किये जैसे कि जैविक खाद , मिश्रित खेती, धान की खेती पशुपालन ,वनोपज बिक्री , 

जंगल धवलपुर के श्री मति रूखमणी बघेल अपना मिश्रित खेती के बारे अपना अनुभव साझा किया  जिसमें 15लाइन उड़द,3लाइन तिल बॉर्डर में अमाडी़ जो उस फसल में तीन बार जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक का छिड़काव किया इस प्रकार से अपना अनुभव साझा किये

उसके पश्चात ग्राम मर्दाकला के सुलोचनी बाई मरकाम ने बताई कि अपने खेत में देसी धान कतार विधि से लगाई एवं 3 बार जीवामृत छिड़काव  करके  उत्पादन बढ़ावा का जानकारी दी

साथ ही ग्राम कमेपुर के उदे राम नेताम ने बताते हुए बोला कि ओ एक किसान 4,5 कार्यक्रम कर रहे है स्वयं मुर्गी पालन ,बकरी पालन, धान, मिश्रित, किचन गार्डन आदि का कार्य कर अपना आय में बढ़ावा कर रहे है ,एवं सातधार से अमृतलाल जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जानकारी दिया 

एवं ग्राम कामेपुर से पुनई बाई ने बताया कि वह समूह में जुड़ कर किस प्रकार से मुर्गीपलन कर आय को बढ़ाया जो की 2साल में मुर्गी बिक्री कर 17000/- का आय प्राप्त की 

साथ ही भैसामुडा़ के बुधराम सोरी ने जानकारी दिया  कि वह खेती और जंगल से निर्भर हैं उसी प्रकार  बीमार पढ़ने से जंगल की जड़ी बूटी का खुद उपयोग करते है  ग्राम अच्छा छेड़का के ताराबाई ने बताया कि वह  समूह में जुड़ कर 1 नग संस्था 2नग जनभागीदारी 3 नग से , शुरुवात कर 9नग 36000/- का बिक्री कर आय प्राप्त की कार्यक्रम के अंतिम में चैंपियन किसानों ने दूसरे किसानों को जैविक खेती का बढ़ावा देने के लिए बोला कार्यक्रम के अंतिम में राम लाल गढ़िया ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए संबोधित किए 

इसी प्रकार सहभागी शिक्षण कार्य शाला कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक श्री पतिदीवान 

कलस्टर क्वाडीनेटर कु. भूपेश्वरी यादव,जागेश्वर मरकाम,रामेश्वर कपिल।

मोविलाइजर कु.हेमलता नेताम, श्यामबाई यादव, पूर्णिमा मरकाम,गिरेश्वर पटेल,त्रिलोत्मा नेताम का मुख्य रूप से सहयोग रहा ।

COMMENTS

ARTICLES BY AUTHOR

Nil Kumar

Columnist

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका

राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक

कमल राठौर साहिल शिवपुर मध्य प्रदेश

लेखक

आशी प्रतिभा दुबे

स्वतंत्र लेखिका,स्वरचित मौलिक